ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

भुवनेश्वर: कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को ‘‘चोरी’’ करने का प्रयास कर रही है।

चोरी रोकेगा 'इंडिया' गठबंधन:  राहुल गांधी

उन्होंने ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव की ‘चोरी करने’ से रोकने का फैसला किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘महाराष्ट्र की तरह, बिहार में भी चुनावों को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पूरे देश में हमारे संविधान पर हमला कर रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में घटक दलों ने, बिहार में बीजेपी को चुनाव की ‘‘चोरी करने’’ से रोकने का फैसला किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के हित में काम कर रहा है और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया, "बीजेपी पांच-छह पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है। यह देश के आम लोगों के लिए काम नहीं करती।"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ‘‘जल, जंगल, ज़मीन’’ आदिवासियों के हैं और उनके ही रहेंगे। राहुल गांधी ने दावा किया कि ओडिशा की भाजपा सरकार ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 को लागू नहीं किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यहां आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे नहीं दिए जाते। कांग्रेस ‘पेसा’ (पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम) और आदिवासी विधेयक लेकर आई। हम इन कानूनों को लागू करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों को उनकी जमीन मिले।’’

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख