- Details
ग्रेटर नोएडा: द्धिवार्षिक वाहन प्रदर्शनी- ऑटो एक्सपो 2016 बुधवार से शुरू हो गया। इस एक्सपो में दो दिनों में 80 से अधिक नए माडल पेश किए जाएंगे। कारों के मॉडलों की लांचिंग शुरू हो गई है। आज (बुधवार) यहां मारुति ब्रिजा की ग्लोबल लॉन्चिंग हुई। एक्सपो के प्रथम दो दिन मीडिया एवं कारोबारी आगंतुकों के लिए खुले हैं, जबकि आम लोगों के लिए यह 5 से 9 फरवरी तक खुला रहेगा। सियाम, एक्मा और सीआईआई द्वारा ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही इस वाहन प्रदर्शनी के दौरान सात लाख लोगों के आने की संभावना है। सियाम के अध्यक्ष विनोद के. दसारी के मुताबिक, इस बार का आटो एक्सपो इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर केंद्रित है।
- Details
नई दिल्ली: मंगलवार को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट (6.75 फीसदी) में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे फिलहाल आपके होम लोन की मासिक किश्तों में कमी आने की संभावना नहीं है। साथ ही रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में भी कोई बदलाव नहीं किया है, यह अभी चार फीसदी है। आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में धीरे-धीरे मजबूत विकास दर का पूर्वानुमान जताया और कहा कि यदि राजकोषीय पक्ष अनुकूल रहे तो मौद्रिक नीति नरम बनी रहेगी। अगामी वित्त वर्ष में आरबीआई ने मुद्रास्फीति करीब पांच फीसदी रहने की उम्मीद जताई। आरबीआई को चालू वित्त वर्ष में 7.4 फीसदी आर्थिक वृद्धि दर रहने का अनुमान जो इससे कम भी हो सकती है, मुश्किलों के बावजूद 2016-17 में वृद्धि दर 7.6 फीसदी रहेगी।
- Details
मुंबई: अगर आप अपनी मीठी चॉकलेट खा कर उब गए हैं, तो मसालेदार करारी चॉकलेट के लिये तैयार हो जाइये। भारतीय मसाला बोर्ड ने 'फ्लैवरिट' नाम की एक पहल की है। इसके तहत अब चॉकलेट और कॉस्मेटिक्स दोनों में मसालों का उपयोग किया जाएगा। भारतीय मसाला बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ए जयतिलक के मुताबिक, 'आज-कल लोग तरह-तरह के मसालों वाले उत्पाद उपयोग कर रहे हैं जैसे मसालों वाली चॉकलेट, मसाले वाली चाय और तो और कॉस्मेटिक्स भी; जैसे मसाले वाली क्रीम, शैम्पू, फेसवॉश आदि।' मसाला बोर्ड ने इसके लिए 'फ्लैवरिट' नामक एक पहल की है जिसमें खानपान के शौकीनों के लिए मसाले वाली चॉकलेट और सौंदर्य के प्रति सजग रहने वालों के लिए मसाले वाले कॉस्मेटिक्स की रेंज पेश की गई है।
- Details
नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी के कारण सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) का मूल्य 12 प्रतिशत कम कर दिया है। वहीं बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 82.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 575 रुपये हो गई है, जो पहले 657.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी। साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर का कोटा खत्म होने के बाद लोगों को बाजार दर पर रसोई गैस सिलेंडर लेना होता है। तेल कंपनियों ने बताया है कि दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत 4,765.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 11.9 प्रतिशत घटकर 35,126.82 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गई।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






