- Details
नई दिल्ली: बरसों तक जोरदार वद्धि दर्ज करने के बाद एपल की बिक्री की वद्धि दर हाल में सबसे अधिक सुस्त रही लेकिन प्रौद्योगिकी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने रिकार्ड तिमाही मुनाफा दर्ज किया है। एपल का मुनाफा 26 दिसंबर को समाप्त तिमाही के दौरान दो प्रतिशत बढ़ा जो पिछले साल की तिमाही में 18.4 अरब डालर था जबकि आय भी दो प्रतिशत बढ़कर 75.9 अरब डालर रही। तिमाही नतीजा उम्मीद के अनुरूप रहा कि आईफोन की ब्रिकी एपल की आय में दो तिहाई योगदान करने वाली - चरम पर पहुंच गई है और कंपनी को वद्धि के नए स्रोतों की तलाश करनी होगी। एपल के शेयरों में इस चिंता के बीच पिछले साल से 20 प्रतिशत की गिरावट आई है।
- Details

नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल व ईआईएल पश्चिमी तट पर देश की सबसे बड़ी रिफानरी स्थापित करने में 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। प्रधान ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन महाराष्ट्र में छह करोड़ टन क्षमता की तेल रिफाइनरी लगाएगी। कंपनी यह रिफाइनरी भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) व इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) के साथ मिलकर लगा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त रिफाइनरी दो चरणों में बनेगी। पहले चरण में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा जो कि भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा निवेश है।
- Details
पेरिस: लगातार पांच साल तक बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद पिछले साल पहली बार वैश्विक इस्पात उत्पादन 2.8 प्रतिशत घटकर 1.62 अरब टन पर आ गया है। विश्व इस्पात संघ (डब्ल्यूएसए) ने सोमवार को कहा कि कुल वैश्विक उत्पादन में चीन का हिस्सा आधा है।दुनिया के सबसे बड़े इस्पात उत्पादक और उपभोक्ता देश चीन ने पिछले साल 80.38 करोड़ टन इस्पात का उत्पादन किया। यह 2014 की तुलना 2.3 प्रतिशत कम है। हालांकि, वैश्विक इस्पात उत्पादन में चीन का हिस्सा मामूली 0.2 प्रतिशत बढ़कर 49.5 प्रतिशत रहा। डब्ल्यूएसए ने कहा कि ओशिनिया को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में कच्चे इस्पात उत्पादन में कमी आई है।
- Details
मुंबई: सरकार अब जल्द ही ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रही है जिसमें आप एलपीजी कनेक्शन का भुगतान किश्तों में भी कर सकेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैंस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि तेल विपणन कंपनियां नये रसोई गैस कनेक्शन मासिक किश्त पर उपलब्ध कराने पर विचार कर रही हैं। रसोई गैस इस्तेमाल को प्रोत्साह्न मिलेगा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधान ने मुंबई के एक कार्यक्रम में कहा, 'नये कनेक्शन की लागत 3400 रुपये आती हैं। जिन्हें हम ईएमआई आधार पर बेचना चाहते हैं। इस राशि को 24 किश्तों में बांटा जा सकता है। तेल कंपनियां इस बारे में बैंकों से बात कर रही हैं।' प्रधान ने कहा कि यह सुविधा उपलब्ध होने पर ज्यादा लोग रसोई गैस का इस्तेमाल करने के लिये प्रेरित होंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






