- Details
मेलबर्न: अमेरिकी धुरंधर सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन में जीत के साथ आगाज किया। जबकि, टेनिस में मैच फिक्सिंग के आरोपों ने सत्र के इस पहले ग्रैंड स्लैम को बेनूर कर दिया। सितंबर में अमेरिकी ओपन के बाद अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रही सेरेना ने इटली की कामिला जियोर्जी को 6. 4, 7. 5 से मात दी। अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में मिली हार के बाद सेरेना ने घुटने में दर्द के कारण इस महीने होपमैन कप से नाम वापिस ले लिया था। उसने हालांकि आज बेहतरीन प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच पहले दिन कालरे सुआरेज ने विक्टोरिया गोलुबिच को 7.5, 6. 4 से हराया। वहीं पोलैंड की एग्निएस्का रेडवांस्का ने अमेरिका की क्रिस्टिना मैकहेल को 6.2, 6.3 से शिकस्त दी।
- Details
मुंबई: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज (सोमवार) बड़ा फैसला आया। स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी क्रिकेटर अजित चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध और क्रिकेटर हिकेन शाह पर 5 साल का बैन लगाया गया। दोनों से बीसीसीआई की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के सदस्य शशांक मनोहर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह ने पूछताछ की। चंदीला और शाह समिति के सामने पिछले साल 24 दिसंबर को पेश हुए थे। उन्हें उन पर लगाए गए आरोपों पर 4 जनवरी तक लिखित जवाब देने को कहा गया था। समिति की 5 जनवरी को हुई बैठक में शाह ने लिखित जवाब दिया था। गौर हो कि चंदीला को 2013 में आईपीएल मैचों में स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोपों में राजस्थान रॉयल्स के अपने साथियों श्रीसंत और अंकित चव्हाण के साथ गिरफ्तार किया गया था।
- Details
मेलबर्न: ग्लेन मैक्सवेल की 96 रन की आक्रामक पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में भारत को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3.0 की अपराजेय बढत बना ली । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के शतक की मदद से छह विकेट पर 295 रन बनाये । जवाब में आस्ट्रेलिया ने सात गेंद बाकी रहते सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया । मैक्सवेल ने 83 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 96 रन बनाये । भारत को पर्थ और ब्रिसबेन में पहले दो वनडे में 300 से अधिक का स्कोर बनाने के बावजूद पराजय का सामना करना पड़ा था । इस मैच में मुकाबला एक समय बराबरी का लग रहा था लेकिन मैक्सवेल ने श्रृंखला में वापसी के भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया ।
- Details
जोहानिसबर्ग: स्टुअर्ट ब्रॉड के 6 विकेट की मदद से इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। ब्रॉड ने 17 रन देकर 6 विकेट लिए जिसके कारण दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 83 रन पर आउट हो गया। इंग्लैंड ने 7 विकेट से यह मैच जीता। एलेस्टेयर कुक ने 43 रन बनाये। ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को तहस नहस करते हुए पहले 5 विकेट लंच के बाद 31 गेंद और एक रन के भीतर लिये। इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष से नीचे खिसक जाएगा। इंग्लैंड को पहली पारी में 10 रन की बढत मिली थी। ब्रॉड ने डीन एल्गर को विकेट के पीछे लपकवाया जबकि स्टियान वान जिल गली में कैच देकर लौटे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






