ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में आज (सोमवार) बड़ा फैसला आया। स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी क्रिकेटर अजित चंदीला पर आजीवन प्रतिबंध और क्रिकेटर हिकेन शाह पर 5 साल का बैन लगाया गया। दोनों से बीसीसीआई की तीन सदस्यीय अनुशासन समिति के सदस्य शशांक मनोहर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और निरंजन शाह ने पूछताछ की। चंदीला और शाह समिति के सामने पिछले साल 24 दिसंबर को पेश हुए थे। उन्हें उन पर लगाए गए आरोपों पर 4 जनवरी तक लिखित जवाब देने को कहा गया था। समिति की 5 जनवरी को हुई बैठक में शाह ने लिखित जवाब दिया था। गौर हो कि चंदीला को 2013 में आईपीएल मैचों में स्पॉट फिक्सिंग करने के आरोपों में राजस्थान रॉयल्स के अपने साथियों श्रीसंत और अंकित चव्हाण के साथ गिरफ्तार किया गया था।

श्रीसंत और चव्हाण पर बीसीसीआई ने पहले ही आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख