- Details
मुंबई: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ का केरल शेड्यूल पूरा कर लिया है। मंगलवार को सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह कलाकारों और क्रू के साथ पोज देते नजर आए। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ हम ‘परम सुंदरी’ के लिए अविश्वसनीय केरल शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। सुंदर सीन, अद्भुत ऊर्जा और यादें।” अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनके चाचा संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ की स्टोरी को री-पोस्ट किया।
इससे पहले सिद्धार्थ ‘परम सुंदरी’ के सेट पर बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और मस्ती भरा समय बिताते नजर आए। क्लिप में सिद्धार्थ कुर्सी पर बैठे दिखाई दिए और उनके पास बच्चे मस्ती करते और उनके साथ हाथ मिलाते भी दिखाई दिए। सामने आए दूसरे वीडियो में मल्होत्रा अपने प्रशंसकों के साथ सेल्फी के लिए पोज देते नजर आए। ‘परम सुंदरी’ के बारे में बता दें, यह एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जहां दो विपरीत कल्चर और भाषा के लोगों को एक-दूसरे से प्रेम हो जाता है, जब ‘उत्तर का परम’ एक ‘दक्षिण की सुंदरी’ से मिलता है।
- Details
मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा को उनके जन्मदिन के अवसर पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पत्रलेखा के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए राव ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने दो तस्वीरें शेयर की और इसे सिंपल लेकिन इमोशंस से भरे कैप्शन से सजाया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर। आई लव यू पत्रलेखा।” शेयर की गई दो तस्वीरों में से पहली तस्वीर में पत्रलेखा ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं।
वहीं, दूसरी तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ पोज देते हुए नजर आए। पत्रलेखा आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। पत्रलेखा को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पत्रलेखा के नाम एक खास मैसेज लिखा। पत्रलेखा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कुरैशी ने लिखा, "मेरी बहन, तुम हर चीज को बेहतर बनाती हो। पत्रलेखा, तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें मिस कर रही हूं।" तस्वीर में दोनों सफेद टी-शर्ट में नजर आईं।
- Details
मुंबई: निर्माता-निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी पैन-इंडिया फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1" में सबसे बड़े युद्ध सीन की शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। सीन की शूटिंग कर्नाटक के बीहड़ पहाड़ी क्षेत्रों में होगी। निर्माण से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, कर्नाटक के बीहड़ पहाड़ी क्षेत्र में 45 से 50 दिनों तक एक्शन से भरपूर सीन की शूटिंग की जाएगी। इस भव्य सीन की शूटिंग के लिए ऋषभ काफी समय से अभ्यास कर रहे हैं।
सूत्र ने बताया, “'कांतारा: चैप्टर 1' में अब तक फिल्माए गए सबसे महत्वाकांक्षी युद्ध सीन में से एक की शूटिंग सीमित सुविधाओं के साथ एक बीहड़ स्थान पर की जा रही है, जिससे चुनौतियों और प्रामाणिकता के साथ और भी भव्यता जुड़ चुकी है। शेट्टी समेत फिल्म की टीम ने इस सीन की गहनता को कैद करने के लिए एक महीने तक सुनसान इलाके में रहकर काम किया।“
सूत्र की माने तो, "होम्बले फिल्म्स की 'कांतारा: चैप्टर 1' के लिए ऋषभ शेट्टी कर्नाटक के पहाड़ी क्षेत्र में 45-50 दिन तक रहेंगे, ताकि एक शानदार और मनोरंजक सिनेमाई अनुभव सुनिश्चित हो सके।
- Details
प्रयागराज: अभिनेता अभिषेक बनर्जी प्रयागराज में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा का एहसास हुआ और वह यहां पर आकर बेहद खुश हैं। अभिनेता ने बताया कि शहर की आध्यात्मिकता का असर फिल्म के सेट पर भी देखने को मिला। अभिषेक प्रयागराज में शाहना गोस्वामी के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं।
इस बारे में उन्होंने कहा, " मैं फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं, मैं इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकता। हालांकि, मैं अपने प्रदर्शन में पूरी तरह से डूबा हुआ हूं और प्रयागराज में होने की आध्यात्मिक ऊर्जा का गहराई से अनुभव कर रहा हूं।"
अभिषेक को प्रयागराज में उनकी सह-अभिनेत्री शहाना और टीम के साथ फिल्म की शूटिंग करते देखा गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में अभिनेता महाकुंभ की आध्यात्मिक ऊर्जा में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई दिए। हालांकि फिल्म की कहानी और कलाकारों के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






