ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

मुंबई: इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर स्टारर फिल्म 'नादानियां' के निर्माताओं ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 7 मार्च को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।‘नादानियां’ इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म है। वहीं, खुशी कपूर की यह ‘द आर्चीज’, ’लवयापा’ के बाद तीसरी फिल्म है। नेटफ्लिक्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने गुरुवार को इसकी घोषणा की और लिखा, “कुछ कुछ होता है ऐसी नादानियां देखकर, 7 मार्च को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर नादानियां रिलीज हो रही है।”

‘नादानियां’ में इब्राहिम अली के किरदार का नाम अर्जुन मेहता है। वहीं, खुशी कपूर के किरदार का नाम ‘पिया जय सिंह’ हैं। ‘नादानियां’ जेन जेड के रोमांस, प्यार और उसमें आने वाले मुश्किलों को पर्दे पर उतारती है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म ‘नादानियां’ के दूसरे ट्रैक ‘गलतफहमी’ को रिलीज किया है। फिल्म का गाना प्यार के बीच आने वाली मुश्किलों को दिखाता है। इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “उन लोगों के लिए जिन्होंने प्यार किया, खोया और कभी समझा नहीं पाए! ‘गलतफहमी’ गाना रिलीज हो चुका है।”

मुंबई (जनादेश ब्यूरो): इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टैंड-अप कॉमेडियन शाश्वत माहेश्वरी का गुरुवार को बयान दर्ज किया। साइबर सेल ने अब तक इस मामले से जुड़े तीन व्यक्तियों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमें रघु राम और देवेश दीक्षित के नाम भी शामिल हैं। शो में यूट्यूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए। सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर और उसके सहयोगियों को अगले नोटिस तक यूट्यूब या अन्य प्लेटफॉर्म पर कोई भी शो प्रसारित करने से मना कर दिया है।

मुश्किलों में फंसे रणवीर ने एक नहीं, दो बार माफी मांग ली हो, मगर मामले को लेकर फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। महाराष्ट्र साइबर सेल मामले को लेकर रणवीर इलाहाबादिया को पहले भी समन भेज चुका है। हालांकि, रणवीर अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन नहीं पहुंचे। जारी किए गए नए समन में साइबर सेल ने रणवीर को 24 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। अश्लील जोक्स विवाद में फंसे समय रैना की मुश्किलें भी कम होती नहीं दिख रही हैं।

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (18 फरवरी,2025) को पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि "इनके दिमाग में गंदगी भरी है. ऐसे व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए।" अदालत ने यह भी कहा कि "इनकी बातों से पूरा समाज शर्मिंदा है, इस पर हम क्या सुनवाई करें?"

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, लेकिन उन्हें जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता अभिनव चंद्रचूड़ ने रणवीर इलाहाबादिया का पक्ष रखा। सुप्रीम कोर्ट में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का पक्ष रख रहे वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा कि इनके मजाक से नफरत है, लेकिन क्या यह आपराधिक अपराध के स्तर तक बढ़ जाता है, यह एक और सवाल है।

रणवीर के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने कहा, "45 मिनट के शो से 10 सेकंड की क्लिप निकालकर विवाद खड़ा किया गया। यह शो वयस्कों के लिए था।" उन्होंने कोर्ट को बताया कि रणवीर की मां डॉक्टर हैं और उन्हें मरीज बनकर गाली-गलौज करने वाले लोग परेशान कर रहे हैं।

प्रयागराज: 90 के दशक में बॉलीवुड में राज करने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निकाल दिया गया है। अभिनेत्री को दिया गया महामंडलेश्वर का पद भी वापस ले लिया गया है। इसके पीछे की वजह अभिनेत्री का सिनेमा से पुराना नाता और उनका कथित आपराधिक अतीत बताया गया है। इंटरनेट पर वायरल एक दस्तावेज के अनुसार, अखाड़े के प्रमुख ऋषि अजय दास ने लिखा, "किन्नर अखाड़े के संस्थापक होने के नाते मैं आज आपको सूचित करता हूं कि मैं किन्नर अखाड़े के 2015-16 के उज्जैन कुंभ में मेरे द्वारा नियुक्त आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़े के पद से मुक्त करता हूं।"

उन्होंने पत्र में आगे लिखा, "जल्द ही उन्हें लिखित रूप से अवगत करा दिया जाएगा, क्योंकि धार्मिक प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ किन्नर समुदाय के उत्थान आदि के लिए जिस पद के लिए उनकी नियुक्ति की गई थी, उससे वे सदैव भटकते रही हैं। मेरी सहमति के बिना 2019 के प्रयागराज कुंभ में जूना अखाड़े के साथ लिखित अनुबंध किया, जो न केवल अनैतिक है बल्कि एक प्रकार का धोखा भी है।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख