- Details

नई दिल्ली: फिल्म 'चॉक एन डस्टर' में नकारात्मक भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री दिव्या दत्ता जल्द ही 'सेक्स वर्कर' के किरदार में नजर आएंगी। दिव्या का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया और यह उनके लिए मजेदार होगा। दिव्या शीघ्र ही कोलकाता के रेड लाइट इलाके सोनागाछी की वेश्याओं के बच्चों पर बने वृत्तचित्र 'बॉर्न इनटू ब्रोथेल्स' पर बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी, जिसे 2004 का ऑस्कर मिला था। दिव्या ने बताया कि मैं अरूप दत्ता के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में मुख्य किरदार निभाऊंगी। मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। शूटिंग कोलकाता में कहानी से जुड़े इलाकों में होगी। फिल्म में मेरे साथ सपना पब्बी और सीमा विश्वास भी हैं।
- Details
मुंबई: गीतकार से अभिनेता बने पीयूष मिश्रा ने कहा है कि टीवी कॉमेडियन कीकू शारदा की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या है। अभिनेता सिकंदर खेर ने भी यही बात कही है। हाल ही में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की नकल उतारने को लेकर शारदा को गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा कर दिया गया। पीयूष मिश्रा ने 'तेरे बिन लादेन..डेड ऑर एलाइव' का ट्रेलर पेश किए जाने के मौके पर संवाददाताओं से कहा, यह अराजकतावाद, मूखर्ता और अपमानजनक है...यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या है। इस फिल्म में पीयूष मिश्रा के साथी कलाकार अभिनेता मनीष पॉल ने कहा कि हर किसी की अपनी खुद की कॉमेडी है...हमारा इरादा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना है, लेकिन यदि उन्हें समस्या है, तो हम उस बारे में कुछ नहीं कर सकते।
- Details
मुंबई: हाल में चौथी शादी करने वाले अभिनेता कबीर बेदी ने उनकी नई पत्नी को 'दुष्ट और शैतान' कहने पर अपनी बेटी पूजा बेदी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह इन बातों से 'बहुत निराश हैं। ब्रिटेन की सामाजिक शोधकर्ता परवीन दुसांझ से अपने 70वें जन्मदिन पर शादी करने वाले अभिनेता ने पूजा की तीखी टिप्पणियों को लेकर ट्विटर पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, 'हमारी शादी के तुरंत बाद परवीन दुसांझ के खिलाफ अपनी बेटी पूजा की तीखी टिप्पणियों से बहुत निराश हूं। गलत व्यवहार के लिए कोई बहाना नहीं चल सकता।' कबीर बेदी और उनकी पहली पत्नी प्रतिमा की बेटी पूजा इस शादी से खुश नहीं हैं। उन्होंने शादी के तुरंत बाद 17 जनवरी को ट्वीट किया था, 'हर परिकथा में एक दुष्ट चुड़ैल या शैतान सौतेली मां होती है।
- Details
मुंबई: विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। शाहिद ‘रंगून’ में सैफ अली खान और कंगना रनौत के साथ काम कर रहे हैं। लुधियाना में पिछले हफ्ते एक एक्शन सीन फिल्माए जाने के दौरान वह घायल हो गए थे। शाहिद ने ट्विटर पर फिल्म से जुड़ी अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा, ‘गुड मार्निंग। रंगून के सेट पर हूं।’ द्वितीय विश्वयुद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में 34 साल के अभिनेता एक सैनिक के किरदार में हैं। फिल्म एक प्रेम कहानी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






