- Details
नई दिल्ली: अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा है कि उनके कपूर खानदान की साख जगजाहिर है और उन्हें किसी और के पैसों की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ अभिनेता का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनकी बेटी करिश्मा कपूर पर उनके पति संजय कपूर ने पैसे के लिए शादी करने और बाद में धोखा देने का आरोप लगाया है। संजय के वकीलों की ओर से मुंबई के बांद्रा कोर्ट में शुक्रवार को तलाक की एक अर्जी दी गई जिसमें ये आरोप लगाए गए। आरोपों को नकारते हुए रणधीर ने बताया, हर कोई हमारी विश्वसनीयता से वाकिफ है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हम न केवल पैसे से बल्कि प्रतिभा से भी संपन्न हैं, जो हमारी बाकी जिंदगी में हमें सहारा दे सकता है। करिश्मा और संजय के बीच पिछले कई वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा है। संजय दिल्ली के व्यवसायी हैं जिनकी करिश्मा से 2003 में शादी हुई थी।
- Details
मेरठ: अखिल भारत हिंदू महासभा ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। मेरठ की एक स्थानीय अदालत ने दोनों अभिनेताओं के खिलाफ हिंदू महासभा की ओर से दायर याचिका को स्वीकार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महासभा ने कोर्ट में दी शिकायत में कहा है कि 20 दिसम्बर को प्रसारित एक टेलीविजन कार्यक्रम में काली मां के मंदिर में दोनों अभिनेताओं को जूते पहने दिखाया गया है। इसकी शिकायत इस शो को प्रसारित करने वाले कलर्स चैनल से भी की गई थी। बावजूद इसके टीवी चैनल ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मेरठ के स्पेशल सीजेएम की अदालत में शिकायत दी गई।
- Details
मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स (पीपीपी) ने क्षेत्रीय सिनेमा में प्रवेश की घोषणा करते हुए इस साल रिलीज होने वाली तीन परियोजनाओं के ब्यौरे जारी किए। प्रियंका के फिल्म निर्माण कंपनी का उद्देश्य एक ऐसे मंच का निर्माण करना है जो विधा एवं भाषा से इतर अच्छी कहानियों को बढ़ावा दे और साथ ही ना केवल अभिनय बल्कि निर्देशन, पटकथा सहित तमाम दूसरे क्षेत्रों में भी नयी प्रतिभा को मौके दे। पर्पल पेबल पिक्चर्स की आगामी फिल्मों में भोजपुरी, पंजाबी और मराठी भाषा की फिल्में शामिल हैं। प्रियंका ने यहां एक बयान में कहा, ‘आज मनोरंजन एक बड़ा कैनवस है जो भाषा या माध्यम द्वारा सीमित नहीं है। पर्पल पेबल पिक्चर्स में हम सीमाओं को मिटाने और ऐसे माहौल का निर्माण करना चाहते हैं जहां कहानी की गुणवत्ता फिल्म में नायक हो।’
- Details
मुंबई: बॉलीवुड के चमकते पर्दे पर खुद को स्थापित करने के लिये किन अंधेरी गलियों का सामना करना पड़ सकता है इसका अंदाज स्टार एक्टर कंगना रनौत के इस खुलासे से लगाया जा सकता है। अपने दमदार अभिनय से खुद को साबित कर चुकी कंगना ने खुलासा किया कि स्ट्रगल पीरियड में उन्हें अपने ही मैंटर द्वारा शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पत्रकार की किताब लॉन्चिंग के मौके पर कंगना ने बताया कि वे भी शारीरिक शोषण का शिकार हुई हैं। उनके मुताबिक शोषण करने वाला उनके पिता की उम्र का था, जिसे वे अपना मैंटर मानती थीं। कंगना ने बताया उन दिनों वह बेहद मुश्किल में थीं और खुद को फंसा हुआ महसूस करने लगी थी। हालांकि कंगना ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






