- Details
शिलांग: मेघालय के पूर्व जैंतिया हिल्स में पानी से भरे कोयला खदान में 13 खनिक फंस गए हैं, उन्हें अभी तक सुरक्षित नहीं निकाला जा सका है। जिले के पुलिस प्रमुख ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पहले ही कह दिया है कि फंसे मजदूरों के जीवित होने की संभावना बहुत कम है। पूर्व जैंतिया हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख सिलवेस्टर नौंगटन्गर ने बताया, हमारे द्वारा खदान से शवों को अभी बरामद किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, बचाव कार्य जोरों पर है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल को बचाव कार्य में लगाया गया है।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने 17 अप्रैल, 2014 से राज्य में असुरक्षित और अवैज्ञानिक तरीके से कोयला खनन पर अंतरिम प्रतिबंध लगा दिया था। सिल्वेस्टर ने कहा कि गुरुवार देर शाम जो मौखिक जानकारी मिली थी, उसके मुताबिक, लुमथरी इलाके के तीन स्थानीय निवासियों सहित कुल 13 खनिक फंसे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा मालूम पड़ता है कि खनिकों ने तीन-चार दिन पहले फिर से खनन शुरू किया था। हमारा पहला काम फंसे लोगों को बचाना है। हम जेनरेटर की मदद से खदान से पानी बाहर निकाल रहे हैं लेकिन पानी का स्तर कम नहीं हुआ है।
- Details
शिलांग: मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पांच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके डोनवा देथवेल्सन लपांग ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लपांग ने पार्टी नेतृत्व पर वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार रात भेजे इस्तीफे में लपांग ने कहा कि मुझे लगता है कि अब वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों की सेवा और योगदान पार्टी के लिए उपयोगी नहीं रह गया है। इसलिए वह अनिच्छा और भारी मन से इस्तीफा दे रहे हैं।
मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के पूर्व प्रमुख ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) पर वरिष्ठ एवं बुजुर्ग लोगों को दरकिनार करने की नीति पर चलने का आरोप लगाया। एआईसीसी के मेघालय के प्रभारी महासचिव लुइजिन्हो फलेरो ने कहा कि वह पिछले तीन साल से लपांग से नहीं मिले हैं। वहीं एमपीसीसी के अध्यक्ष सेलिस्टिन लिंग्दोह ने लपांग के पार्टी छोड़ने के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम कोशिश करेंगे और देखेंगे अगर जल्द से जल्द मामले को निपटाया जा सके।
- Details
शिलांग: मेघालय में दक्षिण तुरा और रानीकोर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव मुख्यमंत्री और एनपीपी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा दक्षिण तुरा सीट से उपचुनाव में 8,400 मतों से जीत गए हैं। मेघालय में दक्षिण तुरा और रानीकोर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने यह जानकारी दी।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण तुरा सीट से चुनाव लड़ थे। जबकि रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार हैं मार्टिन एम डांगगो। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। खारकोंगोर ने बताया कि मतगणना के पहले दो चरण के बाद संगमा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार शारलोट डब्ल्यू मोमिन से करीब 5800 मतों से आगे चल रहे थे।
- Details
शिलांग: मेघालय में गुरुवार को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सभी राजनीतिक दलों की नजरें दक्षिणी तुरा सीट पर हैं, जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा उम्मीदवार हैं। अभी वह लोकसभा में तुरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दोनों सीटों पर मतों की गिनती 27 अगस्त को होगी। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा के बेटे कोनराड इस साल छह मार्च को मुख्यमंत्री बने थे। उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी ने क्षेत्रीय दलों और भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया है।
मुख्यमंत्री संगमा का इस उपचुनाव में कांग्रेस के शार्लोट डब्ल्यू मोमिन से मुकाबला है और इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा में जाने की कोशिश में हैं। इनमें जान लेस्ली के संगमा और क्रिस काबुल ए संगमा शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रोनीकोर विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






