ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

आइजोल: मिजोरम विधानसभा के अध्यक्ष हिफेई ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने पद, सदन और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि हिफेई प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और पद दोनों छोड़ रहे हैं। कांग्रेस से सात बार विधायक रहे हिफेई ने अपना इस्तीफा विधानसभा उपाध्यक्ष आर. लालरीनवमा को सौंपा जिन्होंने उसे स्वीकार कर लिया है। वहीं से हिफेई कांग्रेस के कार्यालय गए और वहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।

सितंबर से अभी तक 40 सदस्यीय विधानसभा से इस्तीफा देने वाले हिफेई कांग्रेस के पांचवें विधायक हैं। अनुभवी नेता हिफेई 2013 में पलक विधानसभा क्षेत्र से चुनकर 40 सदस्यीय विधानसभा में पहुंचे। पूर्वोत्तर में मिजोरम एकमात्र कांग्रेस शासित राज्य है। गुवाहाटी में पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक और भाजपा नेता हिमंत बिस्व शर्मा ने पहले कहा था कि कि हिफेई (81) उनकी उपस्थिति में मिजोरम की राजधानी आइजोल में भाजपा में शामिल होंगे।

आइजोल: मिजोरम विधानसभा के लिए 28 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार पूरे जोरों पर है। हालांकि, 40 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। राज्य में इस बार मुकाबला काफी कड़ा है क्योंकि मिजोरम पूर्वोत्तर का एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार है। त्रिपुरा में माकपा सरकार को हराने के बाद भाजपा इस बार चुनाव में ईसाई बहुल राज्य में पैठ बनाना चाहती है। मुख्यमंत्री लाल थनहवला, उनके कैबिनेट के सहयोगी और मिजोरम प्रदेश कांग्रेस समिति के शीर्ष नेताओं ने पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

साथ ही मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ के पूर्व मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। एमएनएफ भाजपा की अगुवाई वाली एनईडीए (उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन) का एक घटक है। मुख्य राजनीतिक दलों ने लगभग सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है तथा पार्टी नेताओं, स्टार प्रचारकों एवं कार्यकर्ताओं ने मिजोरम पुपील्स फोरम (एमपीएफ) की निगरानी के तहत घर-घर जाकर कर प्रचार करना शुरू कर दिया है। एमपीएफ का गठन चुनावी सुधार के लिए विभिन्न चर्चों और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने किया है।

अइज़ोल: दक्षिणी मिजोरम में लुंगलेई शहर के लुंगलॉन इलाके में भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन से दस लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने आज बताया कि कल रात जब भूस्खलन में दस लोग मारे गये उस वक्त भी लुंगलॉन में भारी बारिश हो रही थी। उन्होंने बताय कि लुंगलेई जिला आपदा प्रतिक्रिया बल और स्थानीय स्वयंसेवी लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। स्थानीय सूत्रों से मिली खबर में बताया गया है कि अभी भी यहां बारिश जारी है।

इधर स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बारिश और भूस्खलन वाले क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है। लोगों को बचाने का काम जारी है। प्रशासन का दावा है कि इस अभियान में कई लोगों को बचाया जा चुका है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि सेना की जरूरत पड़ी तो उसकी भी मदद ली जाएगी।

आइजोल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वोत्तर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर के राज्यों में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी तो कई का लोकार्पण भी किया। पीएम ने इसय दौरान अपने संबोधन में कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों की राजधानियों को रेल नक्शे पर लाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके मद्देनजर वह क्षेत्र में 15 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मिजोरम दौरे के दौरान कहा, 'हम पूर्वोत्तर के राज्यों की राजधानियों को रेल नक्शे पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत सरकार 47 हजार करोड़ की लागत वाली, 1385 किलोमीटर लंबी 15 नई रेल लाइनों का शिलान्यास करने जा रही है।' उन्होंने कहा, 'कनेक्टीविटी की कमी पूर्वोत्तर के विकास की राह में बड़ी बाधाओं में से एक है।' पीएम मोदी ने कहा कि मेरी सरकार आधारभूत सुविधाओं में निवेश के माध्यम से परिवहन द्वारा परिवर्तन करना चाहती है।

हम नॉर्थ ईस्ट पॉलिसी को पूरी सक्रियता से निभा रहे हैं

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नॉर्थ ईस्ट पॉलिसी को पूरी सक्रियता से निभा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक द्वार के रूप में, मिजोरम इससे बेहद लाभ उठा रहा है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख