- Details
दमोह (मप्र): भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज (शनिवार) कहा कि संतों के आशीर्वाद से देश में भाजपा को जनादेश मिला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सवार्ंगीण प्रगति हो रही है। जैन तीर्थस्थल कुंडलपुर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले आम चुनाव में भाजपा की जीत के संदर्भ में कहा, ‘संतों के आशीर्वाद से भाजपा को देश में जनादेश मिला है और संतो एवं आचार्यों के मार्गदर्शन से पार्टी ने गरीब में ईश्वर के दर्शन किये हैं। हम आचार्य विद्यासागर जी महाराज (दिगंबर जैन समुदाय के प्रमुख) के निर्देशों का पालन कर देश और समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिये कार्य करेंगे।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ मिशन आरंभ करके देश के 6 लाख गांवों और नगरो में जनजीवन के सुधार और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सामाजिक आंदोलन आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यहां की संस्कृति विविधतापूर्ण है, सबको साथ लेकर चलना प्रधानमंत्री का मकसद है। जनजीवन को कैसे संवारा जाये, यही भाजपा और प्रधानमंत्री की दिन की चिंता और रात का स्वप्न है। शाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ही मानव जीवन की खुशहाली निहित है। दुनिया आज समस्याग्रस्त और अशांति का अनुभव कर रही है।
- Details
भोपाल: बाइक पर सवार दो अज्ञात आरोपियों ने आज सुबह यहां 25 वर्षीय एक युवती पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। युवती को इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। हबीबगंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव ने बताया कि शहर की अरेरा कॉलोनी में आज सुबह लगभग नौ बजे बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने सड़क पर जा रही एक युवती को उसके घर के पास ही तेजाब फेंक कर घायल कर दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। वारदात के वक्त एक आरोपी नकाब और एक आरोपी बुर्का पहने हुए था। यादव ने बताया कि पीड़िता शहर के एक निजी कॉलेज में शिक्षक है। तेजाब युवती के हाथ और कमर पर गिरा। उन्होंने बताया कि युवती का चेहरे पर तेजाब नहीं गिरा और उसका चेहरा सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि युवती को उपचार के लिये शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। घटना के बाद युवती गहरे सदमे में है इसलिये फिलहाल उसके बयान नहीं हो सके हैं।
- Details
जबलपुर: व्हाट्सएप ग्रुप पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक आपत्तिजनक तस्वीर को लेकर गुरुवार तड़के दो गुटों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए जिनमें पांच की हालत गंभीर है। क्षेत्र के शहर पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बलसावर ने कहा कि झड़प में घायल हुए उमेश वर्मा नाम के व्यक्ति ने यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। कांग्रेस कॉर्पोरेटर जतिन राज के गुट के अनुसार, विजय नगर पुलिस थाने के अंदर विरोधी गुट ने चाकुओं का खुलेआम प्रयोग किया जहां वे शिकायत दर्ज कराने गये थे। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इंकार किया है। दोनों गुटों के हिंसक होने पर स्थिति संभालने के लिए पुलिस को अन्य थानों से अपने सहयोगियों को बुलाना पड़ा। राज ने अपने इलाके के लोगों से संपर्क रखने के लिए व्हाट्सएप पर ‘विजय नगर फ्रेंड्स’ नाम से एक ग्रुप बनाया था। बलसावर ने कहा कि प्रशांत नायक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित रूप से एक तस्वीर डाली जिसमें सोनिया को बर्तन धोते हुए दिखाया गया और तस्वीर के साथ व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष को ऐसी स्थिति में ले आए। मध्यरात्रि के बाद दोनों गुट अहिंसा चौक पर एकत्रित हुए और सोनिया को लेकर उनके बीच गरमागरम बहस हुई।
- Details
भोपाल: महाराष्ट्र से भाजपा की लोकसभा सांसद पूनम महाजन दो दिन पहले भोपाल हवाई अड्डे से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए बीना से भोपाल तक स्पेशल ट्रेन से पहुंची थीं। पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक रमेश चंद्रा ने बताया, 'सांसद पूनम (पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी) को नियमों के खिलाफ जाकर कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी गई है। वास्तव में भोपाल से स्पेशल ट्रेन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के लिए एक दिन पहले (31 मई) प्रदेश के सागर जिले में भेजी गई थी।' महाप्रबंधक ने बताया कि मनोज सिन्हा सागर में रेलवे के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में पूनम महाजन भी शरीक हुई थीं। इसके बाद दोनों स्पेशल ट्रेन से सागर से निकट बीना पहुंचे और रेल राज्य मंत्री ने बीना में रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक समारोह के बाद सिन्हा को स्पेशल ट्रेन से भोपाल वापस लौटकर विमान सेवा से दिल्ली जाना था, लेकिन समारोह में देर होने की वजह से सिन्हा अंतिम क्षणों में अपने तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए बीना से ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि एक सैलून और एक एसी कोच वाली स्पेशल ट्रेन को वापस भोपाल आना ही था तो उसमें सवार होकर पूनम भी भोपाल पहुंच गईं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






