- Details
भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इन्दौर में संचालित होने वाली मेट्रो रेल परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। आधिकारिक तौर पर आज (शनिवार) यहां बताया गया कि चौहान ने कल यहां मंत्रालय में मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मेट्रो रेल परियोजनाएां को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और इन्हें आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के निर्देश दिये। मेट्रो परियोजनाओं का संचालन और प्रबंधन मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी प्रायवेट लिमिटेड करेगी। मुख्यमंत्री चौहान इसके अध्यक्ष होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री, भोपाल और इंदौर के महापौर इसके सदस्य होंगे। कंपनी के प्रशासनिक ढाँचे का अनुमोदन राज्य की कैबिनेट द्वारा किया जायेगा। बैठक में मेट्रो रेल के प्रथम चरणों में शामिल किये जाने वाले रूट और वित्तीय प्रबंधन पर विचार-विमर्श किया गया। भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल और इन्दौर में संचालित होने वाली मेट्रो रेल परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। आधिकारिक तौर पर आज यहां बताया गया कि चौहान ने कल यहां मंत्रालय में मेट्रो रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मेट्रो रेल परियोजनाएां को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने और इन्हें आर्थिक रूप से लाभकारी बनाने के निर्देश दिये।
- Details
ग्वालियर: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि गुणवत्ता के साथ समझौता किए बगैर भी शिक्षा का दायरा बढ़ाया जा सकता है और इसके साथ ही उन्होंने भारत से छात्रों के बाहर जाने का चलन उलटने और विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में भारतीय संस्थाओं के भी शामिल होने की उम्मीद जतायी। सिंधिया कन्या विद्यालय के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री से यह जानने पर ‘‘आश्चर्य’’ जताया कि बड़ी संख्या में छात्र अपनी पाठ्य.पुस्तकें नहीं पढ़ सकते। उन्होंने इसे दयनीय बताया। उन्होंने कहा, ‘‘गुणवत्ता में समझौता किए बिना शिक्षा का विस्तार हो सकता है.. हमारे यहां इतनी संख्या में बेहतरीन शिक्षण संस्थान हैं। शीर्ष अंतरराष्ट्रीय एजंेसियों द्वारा चुने गए दुनिया के शीर्ष 100 संस्थानों में अभी तक किसी भारतीय विश्वविद्यालय या संस्थान को जगह नहीं मिली है।’’ मुखर्जी ने कहा कि बदलाव शुरू हो गया है और आईआईटी दिल्ली तथा आईआईएससी बेंगलूर को प्रमुख वैश्विक संस्थानों में जगह मिली है। उन्होंने कहा कि वह आशान्वित हैं कि आने वाले समय में कई भारतीय संस्थान शीर्ष संस्थानों में से होंगे।
- Details
विदिशा: जिले के पाली गांव में एक बांध के जलाशय में मिनी बस के गिरने से आज (रविवार) 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। विदिशा के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया, ‘32 सीटों वाली यह बस भोपाल से लटेरी जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे एक पुल पार करते समय यह संजय सागर बांध के जलाशय में गिर गई।’ उन्होंने कहा कि मृतकों में चार पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया है।चौधरी ने कहा कि बस में सवार ये लोग पानी में डूब गए। जलाशय 20-25 मीटर गहरा है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मिनी बस का ड्राइवर समय पर गंतव्य पहुंचने के लिए जल्दबाजी में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।
- Details
भोपाल: नियंत्रण रेखा के पार लक्ष्यभेदी हमलों (सर्जिकल स्ट्राइक) के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ के पुल बांधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि मोदी का ‘56 इंच का सीना’ अब फूल कर 100 इंच का हो गया है। यहां एमएसएमई सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में चौहान ने कहा, ‘अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।’ ‘हमारी वृद्धि दर चीन से अधिक है। आप सभी ने हाल ही में मजबूत भारत का उदाहरण देखा है। सेना को मेरी बधाई। नरेन्द्र मोदी जी को बधाई। अब यह सीना 56 इंच का नहीं, बल्कि 100 इंच का है।’ उन्होंने कहा कि अब एक ‘नये भारत’ का उदय हुआ है और मध्य प्रदेश भी इस देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र और केन्द्रीय राज्यमंत्री हरिभाई पर्थीभाई चौधरी एवं गिरिराज सिंह भी इस उद्घाटन सत्र में शामिल हुए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






