- Details
नई दिल्ली: भोपाल में 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिलीं ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच में एक अहम पहलू स्पष्ट हुआ है। दिल्ली एम्स के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी है। रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि कथित तौर पर फंदा बनाने में इस्तेमाल की गई जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू पीड़िता की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं।
सीबीआई को सौंपी गई 11 पन्नों की फॉरेंसिक रिपोर्ट
एक एजेंसी के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने 10 जुलाई को 11 पन्नों की अपनी अंतिम रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी। रिपोर्ट में लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर कहा गया है कि कथित जिम्नास्टिक्स बेल्ट पर स्किन टिश्यू मौजूद थे। आज तक ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस संबंध में हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी अनुपालन (कंप्लायंस) रिपोर्ट भेजी गई है।
- Details
दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज समर्थकों ने शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चक्का जाम कर दिया, जो देर रात हिंसा में बदल गया।
एसपी-एएसपी समेत 8 जवान घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
दतिया प्रशासन के मुताबिक, यह जाम करीब 11 घंटे तक चला और सुबह लगभग 5 बजे जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका। प्रदर्शन के कारण 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसका असर दतिया के अलावा झांसी, शिवपुरी और ग्वालियर तक पड़ा, जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित ग्वालियर रहा। जाम में कई बसें और एंबुलेंस भी फंस गईं।
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रशासन पूरी रात प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन वे नहीं माने।
- Details
छतरपुर: मध्यप्रदेश में 44,605 करोड़ रुपये की केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में आदिवासी महिलाओं ने शुक्रवार को गले में फांसी का फंदा डालकर प्रतीकात्मक ‘फांसी सत्याग्रह’ शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से समुचित पुनर्वास नहीं किये जाने पर उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति देने की मांग की।
छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर कूपी गांव के पास बराना नदी के किनारे जारी यह आंदोलन शुक्रवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। इससे पहले विस्थापित परिवार ‘चिता सत्याग्रह’ और ‘जल सत्याग्रह’ भी कर चुके हैं।
उनका आरोप है कि उन्हें अवैध रूप से बेदखल किया गया, उनकी आजीविका छिन गई और परियोजना प्रभावितों की सूची तैयार करने में भी अनियमितताएं हुई हैं। छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने ‘मीडिया’ को बताया कि अधिकारियों की प्रदर्शनकारियों से बातचीत जारी है, ताकि उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान किया जा सके।
- Details
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब तीन किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं दतिया उपचुनाव में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने का भारी विरोध हो रहा है। दतिया से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी छोड़ने की चेतावनी भी दी जा रही है।
पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे, पार्टी छोड़ने की चेतावनी
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेतृत्व के फैसले का विरोध करते हुए नारेबाजी की। उनका कहना था कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर घोषित किए गए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को वे नहीं जानते और इस फैसले से कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी में भूचाल आ गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






