- Details
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास लोडिंग वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में लोडिंग वाहन में सवार 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पहले गोहद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर स्थिति वाले लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया।
धान की रोपाई के बाद लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पछगवां और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के चिनोर गांव में धान की रोपाई का काम करने गए थे। काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे छीमका गांव के पास पहुंचने पर लोडिंग वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
- Details
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सीबीआई ने सोमवार को 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी ने दोनों पर दहेज की मांग करने और ट्विशा को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों आरोपी 2 जून से भोपाल सेंट्रल जेल में बंद हैं।
पति और सास पर उकसाने का आरोप लगाया
सीबीआई की जांच में ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या माना गया है। मामले में सामने आई दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मौत के तरीके को लेकर आत्महत्या की दिशा में जाती है। हालांकि, इससे पहले जुलाई में एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट को लेकर जांच एजेंसी ने कहा था कि जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले त्वचा के ऊतक ट्विशा की गर्दन पर मिले चोट के निशानों से मेल खाते हैं। यह बेल्ट कथित तौर पर फंदे के तौर पर इस्तेमाल हुई थी।
- Details
भोपाल: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मंगलवार को तीनों नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों और निर्वाचन अधिकारी सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति बी. पी. शर्मा की एकलपीठ ने नटराजन की याचिका पर अगली सुनवाई 11 सितम्बर को निर्धारित की है।
तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस
जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश से निर्वाचित तीनों राज्यसभा सदस्यों तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट, निर्वाचन आयोग, मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव और राज्य निर्वाचन आयोग सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
याचिकाकर्ता की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता और आर्यन गुप्ता ने पैरवी की। अब इस चुनाव याचिका पर अगली सुनवाई 11 सितम्बर को होगी।
- Details
दतिया: मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित कर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी और दतिया के जिलाधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने को बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ने 6,016 मतों से जीत दर्ज कर ली है।
उन्होंने बताया कि 15वें और आखिरी दौर की मतगणना के बाद घनश्याम सिंह को 66757 से अधिक मत मिले, जबकि तिवारी को 60741 से अधिक मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव को 22527 मत मिले हैं जो तीसरे स्थान पर हैं।
इस पूरे चुनाव में सबसे ज्यादा भूमिका पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की रही। नरोत्तम मिश्रा दतिया से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, उन्होंने नामांकन पत्र भी ले लिया था, लेकिन पार्टी की तरफ से ऐनवक्त पर आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया गया। अब उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






