ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। खमरिया टापू के पास संतुलन बिगड़ने से क्रूज डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें 30 से अधिक लोग सवार थे। चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। करीब 15 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं, वहीं 18 लोग अब भी लापता हैं।

खोज और बचाव अभियान जारी

सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह अचानक आया तेज तूफान बताया जा रहा है, जिससे क्रूज असंतुलित हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सीएसपी बरगी जबलपुर अंजुल अयंक मिश्रा ने चार शव निकाले जाने की पुष्टि की है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, खोज और बचाव अभियान जारी है।

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव को चिट्ठी लिखकर तीन मंत्रियों की बजट सत्र में उपस्थिति पर सवाल उठाए हैं। साथ ही तीनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

जीतू पटवारी की सीएम मोहन यादव को चिट्ठी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को पत्र में लिखा, ''मध्य प्रदेश एक लोकतांत्रिक रूप से संचालित राज्य है, जहां शासन की प्रत्येक इकाई से यह अपेक्षा की जाती है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों, नैतिकता एवं संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे। दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार के कार्यकलाप जनभावनाओं के विपरीत प्रतीत हो रहे हैं, जिससे अराजकता, अहंकार और अधिनायकवादी प्रवृत्तियों को बढ़ावा मिल रहा है।''

आगामी बजट सत्र की चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा कि राज्य का बजट सत्र 16 फरवरी से आरंभ हो रहा है, जिसमें राज्यपाल का अभिभाषण भी प्रस्तावित है। इस अभिभाषण में वास्तविकता से अधिक आंकड़ों का आडंबर प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज के बोझ से जूझ रहा है।

इंदौर: कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण पार्टी के 75 वर्षीय वॉर्ड अध्यक्ष की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि इस दावे का खंडन करते हुए बताया कि पहले से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति की मौत का उल्टी-दस्त के प्रकोप से कोई लेना-देना नहीं है।

अब तक 28 लोगों की हुई मौत

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘एक्स’ पर कहा, “अत्यंत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से कांग्रेस में मेरे साथी और भागीरथपुरा में पार्टी के वॉर्ड अध्यक्ष राजाराम बौरासी का निधन हो गया।” उन्होंने नागरिकों को पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और दावा किया कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने के कारण अब तक कुल 28 लोगों की मौत हुई है। भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला दिसंबर के आखिर में शुरू हुआ था।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर वाला गंदे पानी की सप्लाई आने से करीब 25 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। अब इंदौर के ही 'महू' में 22 लोग बीमार पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग भी गंदा पानी पीने की वजह से बीमार हुए हैं। घटनास्थल पर कलेक्टर भी पहुंचे हैं और सभी के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

14 जनवरी से बिगड़े हालात, 22 लोगों में पीलिया के लक्षण, 6 बच्चे बीमार

इंदौर के भागीरथपुरा के बाद अब महू में भी दूषित पानी से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। महू के पत्ती बाजार और चंदर मार्ग क्षेत्र में कई लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिनमें 6 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। देर रात महू विधायक उषा ठाकुर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और हालात का जायजा लिया।

वहीं इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा भी देर रात महू पहुंचे। कलेक्टर ने अस्पताल का दौरा कर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और परिजनों से बातचीत की।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख