- Details
पुड्डुचेरी: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को वकीलों के हमले को लेकर पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें नारे लगाए गए थे- पुलिस कमिश्नर कैसा हो, 'किरण बेदी जैसा हो।' अब पूर्व आईपीएस अधिकारी और पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने इस मामले पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को नसीहत दी है। बेदी ने कहा कि जब पुलिसकर्मी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं तो उन्हें उनके वरिष्ठों के द्वारा संरक्षण मिलना चाहिए। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के सामने तो आए लेकिन वह पूरी तरह से उनके साथ नहीं दिखे।
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है। पुलिसकर्मी अपने उच्च अधिकारियों का समर्थन न मिलने और उनके रवैये से नाराज दिखाई दिए। किरण बेदी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'लीडरशिप (नेतृत्व) एक ’चरित्र’ है जो जिम्मेदारी लेता है और कठोर निर्णय लेता है। यह करने का ही जीवन है। कठिन समय चला जाता है लेकिन कठिन समय में की गई कार्रवाईयों की स्मृतियां हमेशा यादों में रह जाती हैं।'
- Details
पुडुचेरी: पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी का महंगा आईफोन शनिवार को उस वक्त गायब हो गया जब वह यहां ‘हरित पुडुचेरी और जल समृद्ध पुडुचेरी’ अभियान में हिस्सा लेने एक झील के किनारे पहुंची थीं। जल निकाय के संरक्षण के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और अधिकारियों के साथ यहां पहुंचीं पूर्व आईपीएस अधिकारी का फोन काफी तलाशी के बाद एक झाड़ी में मिला लेकिन यह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।
यह फोन तब गिर गया था जब बेदी एक बैलगाड़ी में सवार हुई थीं। राज निवास के एक अधिकारी ने बताया कि बेदी ने एक दूसरे मोबाइल फोन से अपना नंबर मिलाया और फिर रिंगटोन की आवाज से झाड़ियों में गिरे अपने आईफोन तक पहुंचीं।
- Details
नई दिल्ली: पुड्डुचेरी के सीएम नारायणसामी और राज्य की उपराज्यपाल किरण बेदी का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज नारायणासामी ने उपराज्यपाल किरण बेदी पर आरोप लगाया कि वह प्रतिदिन समानांतर प्रशासन चलाकर अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मछुआरों व निचले तबके के लोगों के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं को बाधित कर रही हैं। उनकी मनमानी के खिलाफ पांच दिन से राजनिवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। रविवार को नारायणासामी ने किरण बेदी के विरोध में अपने घर पर काला झंडा लगाया।
नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का राजनिवास के बाहर धरना रविवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी है। वे उपराज्यपाल किरण बेदी की कार्यशैली से नाराज होकर राजनिवास के बाहर पांच दिन से धरना दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने केन्द्र को एक पत्र लिखकर बेदी पर निरंकुश तरीके से काम करने का आरोप लगाया है। बेदी फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों से खुले सार्वजनिक मंच पर सभी मुद्दों पर 21 फरवरी को चर्चा करने की पेशकश की है। नारायणसामी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है।
- Details
नई दिल्ली: एक तरफ देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच तनाव जारी है। अब दिल्ली में अफसरों पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकार क्षेत्र जैसे मसलों पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच को यह केस सौंप दिया है। वहीं दूसरी तरफ एक अन्य केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी के घर राज भवन के बाहर राज्य के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्री धरने पर बैठे हुए हैं। भीड़ को शांत कराने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है।
धरनास्थल पर बैठे सभी लोग रात को मुख्यमंत्री नारायणसामी समेत राज भवन के बाहर ही सोए हैं। धरने से संबंधित तस्वीरें और वीडियो मुख्यमंत्री लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री 39 प्रस्तावों को राज्यपाल द्वारा खारिज किए जाने से नाराज हैं। वह बुधवार से अपने मंत्रियों के साथ धरने पर बैठे हैं। यहां अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। पुलिस ने भीड़ बढ़ती देख बैरीकेड लगा दिए हैं। बावजूद इसके किरण बेदी के खिलाफ धरना जारी है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






