- Details
नई दिल्ली: पुड्डुचेरी एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मौजूद लोगों के होश उस समय उड़ गए, जब उन्होंने वहां पर एक जहरीला सांप देखा। ये सांप सबसे पहले उस समय देखा गया, जब वहां पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन मीटिंग के लिए बैठे थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन गुरुप्रसाद मोहपात्रा ने सबसे पहले काउच के नीचे करीब 6 फीट लंबा सांप देखा। उन्होंने इसकी खबर तुरंत अथॉरिटी को दी। इसके बाद एयरपोर्ट में काम करने वाली एक महिला ने उस सांप को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। उसके बाद एक पुलिस कॉन्सटेबल ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की। बाद में वह उसे पकड़ने में कामयाब रहा। पकड़े गए सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया।
माना जा रहा है ये सांप एयरपोर्ट के पास मौजूद झाड़ियों से आया होगा। इसके बाद पुलिस कांसटेबल डी थियागो को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा एयरपोर्ट के दूसरे कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, एयरपोर्ट के आसपास मौजूद पेड़ पौधों के कारण इस तरह के सांपों का आना या पकड़ा जाना चौंकाने वाला नहीं है।
- Details
कराइकल: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कल एक खिलाड़ी और एक साहसी आईपीएस अधिकारी के अपने अतीत की झलक दिखाते हुए यहां एक सरकारी अस्पताल के दौरे में परिसर में स्थित एक दीवार कूदकर पार कर ली। अधिकारियों से चाबी गुम होने के कारण 68 साल की किरण ने कूदकर दीवार पार कर ली।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पहली महिला अधिकारी किरण बेदी वहां एक प्रतिमा का जायजा लेने गयी थीं जिसे एक छप्पर के नीचे साढ़े तीन फुट ऊंची ईंट की दीवार से घेरा गया है लेकिन उन्हें इंतजार करना पड़ा क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने गेट की चाबी कथित रूप से गुम कर दी थी।
इसके बाद उपराज्यपाल सब को हैरान करते हुए दीवार पार कर छप्पर में चली गयीं। इसके बाद कराइकल के जिलाधिकारी आर केशवन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी जे चंद्रन और वहां मौजूद अधिकारियों ने भी किरण का अनुसरण किया।
- Details
पुडुचेरी: पुडुचेरी की सरकार पुडुचेरी क्षेत्र के लिए पेयजल संवर्धन की एक बड़ी योजना तैयार कर रही है। केंद्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने यहां संवाददाता को बताया कि पेरिस में फ्रांसीसी सरकार से प्रायोजित एजेंसी :फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी: ने पेयजल संवर्धन की परियोजना के लिए और पुडुचेरी में जल निकासी के लिए भूमिगत पाइप डालने के लिए 1400 करोड़ रूपए का कर्ज देने पर सहमति दे दी है। पहले चरण के तहत पुडुचेरी में जल संवर्धन के लिए एजेंसी की ओर से मंजूर कुल कर्ज में से 534 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासनिक मंत्री ए. नम:शिवायम ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने हाल ही में 534 करोड़ रूपए के आवंटन के लिए दिल्ली में फ्रांसीसी एजेंसी के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शेष राशि का इस्तेमाल जमीन के नीचे पाइपलाइन डालने और अगले चरण में में तीन अन्य क्षेत्रों- कराइकल, माहे और यनम में जल आपूर्ति बढ़ाने के लिए करेगी।
- Details
नई दिल्ली: पुडुचेरी में चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच केंद्र ने मंगलवार स्पष्ट किया है कि केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल को किसी प्रदेश के राज्यपाल से अधिक शक्ति हासिल है और वह मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह के बिना काम कर सकता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि उपराज्यपाल किसी भी मामले से संबंधित फाइल मंगा सकता है और मुख्यमंत्री से किसी शंका या किसी पैदा होने वाले सवाल पर जानकारी मांग सकता है। यह स्पष्टीकरण पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच दोनों प्राधिकारों को दी गई शक्तियों पर चल रहे टकराव के बीच आया है। बेदी को केंद्र ने नियुक्त किया है जबकि नारायणसामी कांग्रेस नीत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। इस तरह का टकराव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच भी देखा गया था। इसपर दिल्ली उच्च न्यायालय ने अगस्त 2016 में उपराज्यपाल की सर्वोच्चता को बहाल रखा था। पुडुचेरी प्रशासन को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि दैनिक आधार पर विभागों से संबंधित कामों का निपटारा करने की शक्ति सचिवों की सहायता से मंत्री के पास है। हालांकि, इसमें कहा गया है कि समान रूप से पुडुचेरी सरकार के कामकाज से संबंधित नियम 21(5) है जिसके तहत उपराज्यपाल किसी मामले से संबंधित दस्तावेज मंगा सकता है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






