- Details
पुडुचेरी: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उप राज्यपाल किरण बेदी में फिर ठन गई है। दोनों आमने-सामने हैं। सीएम वी नारायणसामी ने उप राज्यपाल किरण बेदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्रीय अनुदान के बारे में सोशल मीडिया पर झूठी और गलत सूचना दी। नारायणसामी ने बताया कि बेदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि केंद्र यहां की कुल बजट जरूरत का 60 फीसदी अनुदान मुहैया कर रहा है, लेकिन यह झूठी और गलत सूचना है। उन्होंने कहा कि केंद्र बजट अनुदान का सिर्फ 26 फीसदी मुहैया कर रही है, ना कि 60 फीसदी जैसा कि बेदी ने दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि वित्त वर्ष 2018-2019 के लिए 7830 करोड़ रूपये में केंद्रीय अनुदान सिर्फ 1460 करेाड़ रूपया ही था।
आपको बता दें कि पिछले दिनों पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी द्वारा उन्हें लिखे गए पत्र को ‘बेहद अशिष्ट' बताया। इस पत्र में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल पर आरोप लगाया था कि वह आधिकारिक जानकारियों का ‘खुलासा' सोशल मीडिया पर करती हैं।
- Details
नई दिल्ली: पुडुचेरी में एक नाबालिग लड़की के साथ 8 लोगों ने दरिंदगी की। 16 साल की लड़की की अस्मत लूटने वाले सभी हैवान फरार बताए जा रहे हैं। मामला पुडुचेरी के रेड्डीयारपुरम की है। रिपोर्ट से मुताबिक पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ तीन स्पेशल टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए बनाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्राइवेट जॉब में काम करने वाली लड़की की पहचान एक युवक से कुछ दिन पहले हुई थी। युवक लड़की को फॉर्म हाउस ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी इज्जत लूट ली। पीड़ित लड़की के परिवावालों को जब इस बात का पता चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया साथ ही आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
- Details
नई दिल्ली: फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने पर दुनिया भर में फ्रांस के समर्थक खुशियां मना रहे हैं, लेकिन पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने फ्रांस की जीत को लेकर जब एक ट्वीट किया, तो वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। ट्रोल्स ने उन्हें जमकर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। दरअसल फ्रांस के जीतने पर किरण बेदी ने ट्वीट किया कि पुडुचेरी वर्ल्ड कप जीत गई। दरअसल पुडुचेरी पहले फ्रांस का उपनिवेश था. बेदी ने इसी बात का हवाला दिया। किरण बेदी ने ट्वीट किया, हम पुडुचेरीवासी (पूर्व फ्रांसीसी क्षेत्र) वर्ल्ड कप जीत गए। बधाई हो दोस्तों। क्या मिलीजुली टीम है- सभी फ्रैंच हैं। खेल जोड़ता है। किरण बेदी ने जैसे ही ये ट्वीट किया वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हरा कर फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता है।
कांग्रेस ने जताई आपत्ति
कांग्रेस पार्टी नेता अजय माकन ने भी उनके इस ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई है और मांग की है कि प्रधानमंत्री को उन्हें तुरंत वापस बुला लेना चाहिए। उन्होंने कहा, किरण बेदी के बयान को स्वीकार नहीं किया जा सकता और निश्चित रूप से एंटी-नेशनल है। नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए।
- Details
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पुडुचेरी की तुलना दिल्ली के मामले से नहीं की जा सकती क्योंकि पुडुचेरी के शासन का प्रावधान राष्ट्रीय राजधानी से संबंधित प्रावधान से अलग है। शीर्ष अदालत ने कहा कि पुडुचेरी का मामला केन्द्र शासित प्रदेशों अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव, दादर नागर हवेली, लक्षद्वीप और चंडीगढ से भी अलग है। पीठ ने कहा कि पुडुचेरी का शासन संविधान के अनुच्छेद 239 ए के अनुसार चलता है जबकि दिल्ली के शासन के लिये पृथक अनुच्छेद 239 एए उपलब्ध है।
खास बात यह है कि उपराज्यपाल किरन बेदी के साथ टकराव में उलझे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शीर्ष अदालत के फैसले की प्रशंसा करते हुये कहा है कि यह पुडुचेरी पर भी ‘पूरी तरह से लागू’ होता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र का ‘मूल तत्व’ है क्योंकि यह जनता में जुड़ाव की भावना पैदा करता है। यह पूरी तरह से जरूरी है कि जनता की इच्छा लागू हो।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






