- Details
वर्धमान: पश्चिम बंगाल में आज (सोमवार) मतदान के बीच तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक माकपा एजेंट को कथित रूप से पीटा और उसे एक मतदान केंद्र पर प्रवेश करने से रोका जबकि वर्धमान जिले के जमुरिया विधानसभा क्षेत्र में एक अन्य मतदान केंद्र के निकट मिले दो बैग में बम बरामद किए गए। इस बीच वर्धमान जिले में एक चुनाव अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि माकपा के दो एजेंटों को सुबह सात बजे चुनाव शुरू होते ही जमुरिया सीट के संख्या 76 एवं 77 मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोका गया। इनमें से एक चुनाव एजेंट को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पीटा। उसके सिर में चोटें आई हैं। घायल माकपा कार्यकर्ता को निकटवर्ती प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता शेख शमशेर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच जमुरिया सीट के तहत मतदान केंद्र संख्या 35 के निकट दो बैग मिले जिनमें बम रखे हुए थे। पुलिसकर्मी इन बमों को निष्क्रिय करने के प्रबंध कर रहे हैं।वर्धमान, बांकुड़ा और पश्चिम मिदनापुर जिलों की 31 विधानसभा सीटों में पहले चरण के दूसरे भाग के तहत आज मतदान हो रहा है।
- Details
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ज्ञान सिंह सोहनपाल सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार हैं। वह 91 वर्ष की आयु में 11वीं बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। ‘चाचा जी’ नाम से मशहूर सोहनपाल पश्चिमी मिदनापुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से वह सन 1982 से लगातार चुनकर विधानसभा में जाते रहे हैं। वह पूर्व में राज्य के मंत्री और थोड़े समय के लिए विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सोहनपाल का परिवार मूल रूप से पंजाब से संबंधित है, लेकिन सन 1900 के दशक की शुरुआत में बंगाल में आकर बस गया। अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने लिए हुए भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। आजाद भारत में सोहनपाल ने पहली बार विधानसभा चुनाव सन 1969 में जीता था। 1977 को छोड़कर सोहनपाल सभी चुनावी लड़ाइयों में कांग्रेस का झंडा ऊंचा रखे हुए हैं। 1977 में वाम दलों ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। सिर्फ उसी चुनाव में सोहनपाल हारे थे। इस बार चुनाव में उनके खिलाफ भाजपा के दिलीप घोष और तृणमूल के रामप्रसाद तिवारी मैदान में हैं।
- Details
कोलकाता: ममता बनर्जी सरकार की नीतियों को ‘पश्चिम बंगाल को बर्बाद करने वाली’ पूर्व वामा मोर्चा सरकार का ‘दर्पण प्रतिबिंब’ बताते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस से सबसे बड़ी निराशा भ्रष्टाचार के प्रति उसकी कमजोरी से हुई है। कोई भी उसके हर काम में घोटाला ढूंढ सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा कि सबसे बड़ी निराशा यह है कि तृणमूल भ्रष्टाचार होने देती है। शारदा घोटाले, नारद स्टिंग ऑपरेशन समेत कई विवादों में घिरी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा, ‘‘केवल चिटफंड योजना, कोई स्टिंग ऑपरेशन या फ्लाईओवर गिरने की बात नहीं है। आप किसी भी काम को उठाएं, आप उसमें कोई न कोई घोटाला पाएंगे।’’ जेटली ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी निराशा यह है कि तृणमूल भ्रष्टाचार की तरफ खिंची हुई है। एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं, लेकिन ये कोई एक-दूसरे से अलग घटनाएं नहीं हैं। न ही किसी एक या दो नेता की गलती हैं। ये सभी मामले एक ‘पैटर्न’ को दर्शाते हैं।’’
- Details
कोलकाता/गुवाहाटी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दूसरे हिस्से के तहत 31 सीटों के लिए मतदान आज सुबह शुरू हो गया। इन सीटों पर राज्य के विपक्ष के कई नेताओं का भविष्य दांव पर है। वाम मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। तृणमूल कांग्रेस लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होन की कोशिश कर रही है। राज्य के पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा एवं वर्धमान जिलों की 31 सीटों के लिए हो रहे इस मतदान में कुल 163 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 21 महिलाएं शामिल हैं। करीब 70 लाख मतदाता सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। बांकुड़ा और वर्धमान जिलों में मतदाता भीषण गर्मी का सामना करते हुए मतदान करेंगे। जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक है और लू चल रही है। कई मतदान केंद्रों पर छांव और पेयजल का इंतजाम किया गया है। चुनाव के मद्देनजर बहु चरणीय सुरक्षा प्रणाली तैनात की गई है जिनमें दो हेलीकॉप्टर, त्वरित कार्रवाई बल और उड़न दस्ते शामिल हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






