ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के पाम एवेन्यू में तीसरी मंजिल के एक अपार्टमेंट से शनिवार को एक परिवार के तीन लोगों (एक महिला और उसके दो किशोर बेटों) के शव बरामद किए गए। महिला का पति गंभीर हालत में घर में पड़ा मिला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीसरी मंजिल के अपार्टमेंट के बेडरूम में जेसिका फोंसेका (49) और उनके जुड़वा बेटे तारेन और जोशुआ के खून से लथपथ शव पाए गए। तीनों का गला कटा हुआ था। जेसिका के पति नील फोंसेका कमरे में गंभीर हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। तारेन और जोशुआ नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। पाम एवेन्यू में स्थित यह इमारत पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर के करीब है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख