ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिनों तक प्राकतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराने के बाद आज बेंगलूरु से वापस लौट आए। बेंगलूरु की एक निजी संस्था में केजरीवाल अपनी पुरानी खांसी का इलाज कराने गए थे। दिल्ली लौटने के कुछ ही घंटों के भीतर केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास पर अपने मंत्रियों से मुलाकात की और दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की ओर से की जा रही हड़ताल एवं रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छह साल के एक बच्चे की मौत जैसे मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री 27 जनवरी को बेंगलूरु गए थे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ठंड के मौसम में केजरीवाल की खांसी बहुत बढ़ गई थी । उनके शरीर में रक्त-शर्करा का स्तर भी बढ़ गया था। पिछले साल मार्च में भी केजरीवाल 10 दिनों के लिए बेंगलूरु गए थे और वहां प्राकतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज कराया था। केजरीवाल की गैर-मौजूदगी में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के रोजमर्रा के कामों को संभाला था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख