ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अगरतला: पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया है। हाल ही में हुई राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच त्रिपुरा पुलिस ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी समेत तृणमूल नेताओं डोला सेन, ब्रत्य बसु, कुणाल घोष, सुबल भौमिक और श्रीप्रकाश दास के खिलाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन पर अतिरिक्त एसपी और एसडीपीओ खोवाई के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और उनकी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप है।

पुलिस की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का आरोप
प्राथमिकी में कहा गया है कि रविवार सुबह 14 तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद मंत्री ब्रत्य बसु और सांसद डोला सेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह खोवाई थाने पहुंचा। इसके तुरंत बाद ही अभिषेक बनर्जी भी थाने पहुंच गए। टीएमसी नेताओं ने एडिशनल एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।

कोलकाता: त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस युवा मोर्चा के नेताओं पर कथित हमले के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी आज त्रिपुरा दौरे पर हैं। इस दौरान अगरतला पहुंचते ही उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सांसद का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।

इससे पहले त्रिपुरा रवाना होने से पहले अभिषेक ने वहां के मुख्यमंत्री बिप्लब देब को खुले तौर पर चैलेंज करते हुए कहा कि मैं त्रिपुरा आ रहा हूं, रोक सको तो रोक लो। शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर टीएमसी के नेताओं पर हमला करने का आरोप है। हालांकि, भाजपा ने टीएमसी की ओर से लगाए आरोप को बेबुनियाद बताया है। 

पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा हिंसा की राजनीति नहीं करती है। टीएमसी के नेता इस तरह की राजनीति में विश्वास रखते हैं। दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, "कल मैं त्रिपुरा आ रहा हूं हर उस तृणमूल कार्यकर्ता के साथ खड़े होने के लिए, जिन पर त्रिपुरा भाजपा के गुंडों ने बेरहमी से हमला किया था।

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन स्थित अपने सरकारी आवास के पास शाम की सैर के लिए निकले मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में एक कार लेकर तीन लोग घुस गए। उन्होंने कहा, "वाहन के गुजरने के दौरान मुख्यमंत्री देब उछलकर दूसरी तरफ कूदने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, उनकी सुरक्षा में तैनात एक जवान को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने कार को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पकड़ नहीं सके। उसने बताया कि गुरुवार देर रात को तीन लोगों को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने इस माममें में आरोपियों के खिलाफ "हत्या के प्रयास" का मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपी पॉल की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उनहें 14 दिन के लिए जेल भेजा है।

अगरतला: भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की सियासी अदावत पश्चिम बंगाल से निकलकर अब त्रिपुरा पहुंच गई है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा पहुंचे।

इस दौरान अगरतला एयरपोर्ट से त्रिपुरेश्वरी मंदिर के रास्ते में उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके काफिले को रोकने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से बनर्जी के कार पर पार्टी के झंडे लगे डंडों से हमला किया लेकिन इसमें गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना का वीडियो साझा करते हुए बनर्जी ने ट्वीट किया कि भाजपा4इंडिया शासित राज्य त्रिपुरा में लोकतंत्र। बहुत अच्छे भाजपा-बिप्लब राज्य को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख