- Details
अगरतला: त्रिपुरा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) श्रीराम तरणीकांति ने बुधवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग इस बात की पहल कर रहा है कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग हो। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वीडियो देखने और निगरानी करने वाले दलों को राज्य में तैनात किया जायेगा जो वोट डालने वाले दिन, मतदान केंद्रों पर सभी चुनावी गतिविधियों की देखरेख करेंगे। पूरी सुरक्षा बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल टीमों को लगाया जायेगा। हमारा मकसद मतदान वाले दिन 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग का है।’’
सीईओ ने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी अपने कार्यालयों से संपूर्ण निगरानी करेंगे और पीठासीन अधिकारी इसमें सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां इंटरनेट कवरेज पर्याप्त नहीं है, वहां वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी और रिकार्डेड क्लिप को जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा जायेगा।
- Details
अगरतला: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव विकास, रक्षा और देश के आत्मसम्मान जैसे मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 300 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिदृश्य में काफी बदलाव होंगे जहां भाजपा 42 में से 23 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। अमित शाह ने कहा,'विकास, रक्षा और देश का आत्मसम्मान भाजपा के लिए अगले आम चुनावों में मुख्य मुद्दे होंगे। 300 से अधिक सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता बरकरार रखेंगे।'
अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जहां तक राम मंदिर के मुद्दे की बात है तो कांग्रेस नहीं चाहती कि यह मुद्दा जल्द निपटे। भाजपा की घोषणा के मुताबिक हम चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो लेकिन कानून के दायरे में रहकर हम ऐसा चाहते हैं।
- Details
अगरतला: त्रिपुरा में सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने की कोशिश करने का प्रयास करने वाले करीब 400 बंद समर्थकों को त्रिपुरा के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में लिया गया। पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतें, महंगाई और रुपये के मूल्य में गिरावट के विरोध में कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को वाम दलों ने समर्थन दिया है। असैन्य सचिवालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज सामान्य रहा।
कार्यवाहक एआईजी (कानून एवं व्यवस्था) सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि बंद के दौरान हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। राज्य में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। बंद कराने की कोशिश करने वाले 400 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी और इर्दगिर्द के इलाकों में कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे लेकिन इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ। सामान्य प्रशासन विभाग ने मेमो जारी कर सभी कर्मचारियों को दोपहर तक कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा था।
- Details
अगरतला: दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर केन्द्रित किया हुआ है। इसी बीच जहां एक तरफ लोग उनकी तंदरुस्ती की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने उन्हें जीते-जी श्रद्धांजलि देकर विवादों को बुलावा दे दिया है। हालांकि गलती का अहसास होने पर उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर लोगों से माफी मांग ली है।
बता दें कि तथागत रॉय ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, बेहतरीन वक्ता और छह दशकों तक भारतीय राजनीति के चमकते सितारे रहे, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निजी सचिव के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले, बेहद बुद्धिमान, विनम्र अटल बिहार वाजपेयी का निधन हो गया। ओम शांति। ट्वीट करने के बाद राज्यपाल रॉय को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने माफी मांगी। रॉय ने दोबारा ट्वीट किया, 'मुझे माफ करें. मैंने टीवी रिपोर्ट के आधार पर ट्वीट कर दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






