- Details
हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के दौरान मंगलवार को हैदराबाद में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के कारण मीरचौक इलाके में तनाव पसर गया। दोनों दलों के लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें दोनों पार्टियों के कुछ नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए। तनाव उस घटना के बाद शुरू हुआ, जब कांग्रेस पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी व वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर अपने समर्थकों के साथ मीरचौक पुलिस थाने पहुंचे और पार्टी नेता मोहम्मद गोस को रिहा करने की मांग की, जिन्हें खिलवत इलाके में पहले गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस नेताओं ने एमआईएम पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार तथा पुलिस की मदद से चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया।
- Details
नालगोंडा: तेलंगाना में नालगोंडा जिले के लिंगावरिगुदम गांव में चाचा द्वारा मोबाइल फोन पर बात करने पर डांटने पर एक लड़की ने कीटनाशक पीकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर पर कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि वह स्कूल से घर लौटते वक्त किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। यह मोबाइल उसका नहीं था। उसके चाचा ने उसे देखकर डांट दिया। इसके बाद वह नाराज हो गई और उसने कीटनाशक पी लिया।
- Details
हैदराबाद: कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने आज आरोप लगाया कि शोधछात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को लेकर विपक्षी दल ‘तमाशा’ की राजनीति कर रहा है जिसे अपने शासनकाल में इस पार्टी को कभी दलितों की फिक्र नहीं हुई। नायडू ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनावों से पहले यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के लंबे कुशासन और विभाजनकारी एजेंडा तथा उसके वोट-बैंक के एजेंडा ने सामाजिक तानाबाना बिगाड़ दिया है और इसलिए हैदराबाद विश्वविद्यालय जैसी घटना घटी।’’ केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा, ‘‘रोहित की घटना पहली घटना नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी 10 घटनाएं :आत्महत्या की: हुईं। किसी के पास समय नहीं था। ना सोनियाजी के पास, ना राहुल के पास और ना दिग्विजय सिंह के पास। कोई हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं आया। किसी ने निंदा नहीं की या सांत्वना नहीं दी। अचानक से अब वे नाटक कर रहे हैं।’’
- Details
हैदराबाद: दलित शोधार्थी की आत्महत्या के बाद पिछले कुछ सप्ताह में राहुल गांधी द्वारा शनिवार को दूसरी बार किए गए हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दौरे पर भाजपा ने कटाक्ष करते हुए राहुल और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वे इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं और यह दौरा ‘शवों पर राजनीति’ की मिसाल है। तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता कृष्णा सागर राव ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस राजनीतिक रूप से इतने दिवालिया और बेरोजगार हैं कि उन्हें एक छात्र की त्रासद मौत का बार-बार राजनीतिकरण करना पड़ रहा है। राव ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी चेन्नई क्यों नहीं जा रहे हैं, जहां लगभग एक सप्ताह पहले तीन लड़कियों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि तुच्छ राजनीतिक लाभ लेने की उनकी कोशिश उन्हें एचसीयू परिसर में वापस लेकर आई है। यह शवों पर राजनीति की उच्चतम मिसाल है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






