- Details
हैदराबाद: हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दलित स्कॉलर रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी वहां पहुंच गए हैं। राहुल गांधी शुक्रवार आधी रात के वक्त भूख हड़ताल का समर्थन करने पहुंचे थे और उन्होंने रोहित के परिजनों से भी मुलाकात की थी। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का कहना है कि राहुल गांधी उनके समर्थन में हैं और वे हजारों छात्रों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसी महीने की शुरुआत में आत्महत्या कर चुके दलित छात्र रोहित वेमुला के जन्मदिन के मौके पर हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने आधी रात के वक्त कैंडल मार्च का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। रोहित आज 27 वर्ष के हो गए होते। रोहित की खुदकुशी के बाद यह राहुल का दूसरा हैदराबाद दौरा है।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद सेंट्रल यूनीवर्सिटी के तीन शिक्षकों ने गुरुवार को एकदिवसीय भूख हड़ताल करते हुए मांग की है कि कुलपति अप्पा राउ पोडिले को हटाया जाए और विपिन श्रीवास्तव प्रभारी कुलपति के पद से इस्तीफा दें ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां फिर से शुरू की जा सकें। इससे एक दिन पहले दलित शोधार्थी रोहित वेमुला के लिए न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के दूसरे बैच को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोहित ने 17 जनवरी को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उस्मानिया विश्वविद्यालय का एक शिक्षक भी एचसीयू परिसर में एससी-एसटी टीचर्स फोरम के बैनर तले विरोध कर रहे शिक्षकों और अन्य संबंधित शिक्षकों के साथ भूख हड़ताल में शामिल हो गया।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित शोधार्थी रोहित वेमुला के खुदकुशी करने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे सात में से छह छात्रों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जाने के बीच आंदोलनकारियों ने बुधवार को संस्थान के अंतरिम प्रमुख के आवास तक मार्च निकाला। राष्ट्रव्यापी विश्वविद्यालय हड़ताल का आह्वान करने वाले छात्रों ने संस्थान के अंतरिम प्रमुख के आवास तक मार्च निकाला और फिर परिसर से बाहर आकर कुलपति का पुतला फूंका, जिनको हटाए जाने की वे मांग कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि छह (छात्रों) को कल (स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया है। एक छात्र की भूख हड़ताल जारी है, जो उसने तीन दिन पहले शुरू की थी, जब भूख हड़ताल पर बैठे उनके सात साथियों को वहां से हटाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। छात्रों ने पहले स्टाफ क्वार्टर्स में कार्यवाहक कुलपति विपिन श्रीवास्तव के आवास तक मार्च निकाला। पिछले हफ्ते प्रदर्शन के जोर पकड़ने के बीच कुलपति अप्पा राव छुट्टी पर चले गए थे, जिसके बाद श्रीवास्तव को संस्थान का अंतरिम प्रमुख बनाया गया था।
- Details
हैदराबाद: हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमूला की खुदकुशी पर विरोध बढ़ता ही जा रहा है। आज (बुधवार) तेलंगाना की सभी यूनिवर्सिटियों ने बंद बुलाया है। यह बंद रोहित की खुदकुशी को लेकर आंदोलन कर रही ज्वांइट एक्शन कमेटी की ओर से बुलाया गया है। रोहित ने 17 जनवरी को यूनिवर्सिटी के एक कमरे में खुदकुशी कर ली थी। रोहित और उसके चार साथियों को यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया था, जिसके कुछ ही दिन बाद रोहित ने खुदकुशी कर ली थी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने कार्रवाई के लिए केंद्र को चिट्ठी लिखी थी, जिसके बाद ही छात्रों को निलंबित किया गया था। ये छात्र बंडारू दत्तात्रेय और यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर अप्पा राव को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






