- Details
हैदराबाद: शहर में इकतालीस वर्षीय महिला ने अपने पति द्वारा अपनी बड़ी बेटी का यौन उत्पीड़न करने का संदेह होने पर अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला काट कर उनकी कथित रूप से हत्या कर दी। तुकारामगेट थाने के निरीक्षक टी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि टीचर्स कालोनी निवासी गृहणी रजनी ने अपने घर पर कांच की एक बोतल तोड़कर उससे अपनी दोनों नाबालिग बेटियों का गला काट दिया और घर से चली गयी। उन्होंने कहा कि दोनों लड़कियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (गोपालपुरम डिविजन) के. शिव कुमार ने बताया कि महिला का पति विनय रात को साढ़े नौ बजे जब घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को वहां नहीं पाया और दोनों बेटियों के शव खून से लथपथ बेडरूम में पड़े हुए थे। पेशे से उद्योगपति विनय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुमार ने बताया, घटना के बाद महिला टैंक बंड गयी, वहां अपने हाथ पैर धोये और वापस अपने घर आयी। फिर उसने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
- Details
हैदराबाद: छत्तीगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस ने आज (मंगलवार) तड़के मुठभेड़ में पांच महिला नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों को मार गिराया। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकलेर गांव के जंगल में तेलंगाना के ग्रेहाउंड पुलिस बल ने कार्रवाई कर आठ नक्सलियों को मार गिराया । इनमें पांच महिला नक्सली शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के पास इस थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधियोंेकी जानकारी पुलिस को मिली थी। जानकारी के बाद ग्रेहाउंड पुलिस बल को किस्टाराम थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब सकलेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।
- Details
हैदराबाद: जेएनयू विवाद के सिलसिले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित नौ लोगों पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। जनार्दन गौड़ नाम के एक वकील की शिकायत पर एक स्थानीय अदालत की ओर से दिए गए आदेश के आधार पर राहुल, केजरीवाल, येचुरी, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और अजय माकन, भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा, जदयू महासचिव केसी त्यागी, जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार और जेएनयू के शोधार्थी उमर खालिद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एलबी नगर के पुलिस उपायुक्त तफसीर इकबाल ने रविवार को बताया, 'यह दिल्ली के जेएनयू से जुड़ा और अदालत की ओर से भेजा गया मामला है। अदालत के निर्देश पर आईपीसी की धारा 124-ए के तहत शनिवार को राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी, जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार एवं अन्य के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया।' इकबाल ने बताया, इसे दिल्ली में संबंधित पुलिस थाने को भेजा जाएगा। हम अधिकार क्षेत्र के बाबत कानूनी राय लेने की प्रक्रिया में हैं।'
- Details
हैदराबाद: तेलंगाना के करीमनगर जिले में पुलिस अधिकारी बनना चाह रही 22 साल की एक महिला से दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया जबकि तीसरे व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर इस घिनौनी हरकत की रिकॉर्डिंग बना ली। पुलिस ने बताया कि जी श्रीनिवास और एम अंजैया ने अनुसूचित जाति की एक महिला से बलात्कार किया जबकि एम राकेश ने अपने मोबाइल फोन पर इस हरकत का वीडियो तैयार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों में एक पुलिस में भर्ती के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए उसी कोचिंग क्लास में शामिल हुआ था जहां लड़की पढ़ती थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार 10 फरवरी को वीनावंका गांव के बाहरी इलाके में यह वारदात हुई। उस समय तीन आरोपी, शिकायतकर्ता और उसकी एक दोस्त फिल्म देखकर अपने गांव लौट रहे थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






