- Details
पणजी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस के आठ विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिसे विपक्षी दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके साथ ही 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई है। आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानवड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
बता दें कि एक तरफ तो कांग्रेस की इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, दूसरी तरफ गोवा में बड़ी टूट की खबर सामने आ गई। कांग्रेस की यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय कर जम्मू कश्मीर में इसका समापन होगा।
सावंत ने पत्रकारों से कहा कि सदन में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 28 हो जाने की पृष्ठभूमि में मंत्रिमंडल में फेरबदल पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सावंत ने कहा कि कांग्रेस के आठ विधायक बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं।
- Details
नई दिल्ली: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कर्लीज रेस्तरां को ढहाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। रेस्तरां ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए ढहाने के आदेश पर तुरंत रोक लगाने की मांग की थी। रेस्तरां की तरफ से याचिका में कहा गया है कि एनजीटी ने बिना उसे कोई मौका दिए सीधे तोड़फोड़ का आदेश दे दिया। सीजेआई यू यू ललित की बेंच ने मेंशनिंग में याचिका पर सुनवाई की।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने गोवा सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने रेस्तरां से जुडे़ सारे दस्तावेज और तस्वीरें तलब किए हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने रेस्तरां को फिलहाल कॉमर्शियल गतिविधि ना करने का भी आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। गोवा सरकार के वकील ने नोटिस स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि गोवा सरकार ने एनजीटी की मंजूरी के बाद सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े कर्लीज रेस्तरां को आज ही गिराना शुरू किया है। ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने अंजुना में कर्लीज को कॉस्टल रेगुलेशन क्षेत्र के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए निर्मित संरचनाओं को गिराने के आदेश से राहत देने से इनकार कर दिया था।
- Details
पणजी: गोवा सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े विवादित रेस्तरां को तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के नियमों के उल्लंघन के कारण ढहाने की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह शुरू कर दी।
‘कर्लीज' नामक यह रेस्तरां उत्तरी गोवा के प्रसिद्ध अंजुना बीच पर स्थित है। मौत से कुछ घंटों पहले फोगाट इसी रेस्तरां में पार्टी कर रही थीं। इसी कारण यह रेस्तरां हाल में सुर्खियों में रहा था। इस रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स फोगाट की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में शामिल थे और उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
अधिकारी ने कहा, ‘जिला प्रशासन का विध्वंस दस्ता अंजुना पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब साढ़े सात बजे समुद्र तट पर सीआरजेड नियमों का उल्लंघन करके ‘निर्माण के लिए निषिद्ध क्षेत्र' में बने रेस्तरां को गिराने पहुंचा।' गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (जीसीजेडएमए) ने इमारत को ढहाने का 2016 में आदेश दिया था, जिसे रेस्तरां मालिक ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में चुनौती दी थी।
- Details
पणजीः भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट की ड्रिंक में कुछ मिलाया गया है। यही नहीं पुलिस का कहना है कि ऐसा करने वाले दो लोगों को जल्दी ही अरेस्ट कर लिया जाएगा। गोवा आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सोनाली फोगाट के साथ उनके सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह एक क्लब में उनके साथ पार्टी कर रहे थे। वीडियो से पता चलता है कि उन दो लोगों में से एक ने सोनाली फोगाट को जबरदस्ती ड्रिंक पिलाई थी।
बिश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूछताछ में सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने मान लिया है कि उन लोगों ने जानबूझकर फोगाट की ड्रिंक में एक केमिकल मिला दिया था। इसके बाद वह ड्रिंक उसे जबरदस्ती ही पिला दी गई। सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






