ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

पणजी: गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का समर्थन करने के लिए शिवसेना ने पणजी सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद उत्पल वहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले ही शिव सेना सांसद संजय राउत सभी विपक्षी दलों से यह अपील कर चुके हैं कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने की सूरत में उत्पल के समर्थन में सभी दल उनका समर्थन करें, ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके।

संजय राउत ने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, "हम अपनी बात पर अटल हैं। शिवसेना पणजी से अपने उम्मीदवार शैलेंद्र वेलिंगकर को वापस ले रही है। इतना ही नहीं, हमारे कार्यकर्ता उत्पल पर्रिकर का पूरा समर्थन करेंगे।

पणजी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़ना उनके लिए ‘‘सबसे मुश्किल’’ फैसला था और यदि भगवा दल पणजी से किसी ‘‘अच्छे उम्मीदवार’’ को खड़ा करता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उत्पल ने शुक्रवार को भाजपा छोड़ दी थी और घोषणा की कि वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव पणजी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे। भाजपा ने उत्पल को टिकट न देकर मौजूदा विधायक अतानासियो मॉन्सरेट को पणजी सीट से मैदान में उतारा है, जिसका प्रतिनिधित्व लंबे समय तक मनोहर पर्रिकर ने किया था।

मनोहर पर्रिकर के बड़े बेटे उत्पल पर्रिकर ने मीडिया से शनिवार को कहा कि भाजपा हमेशा उनके दिल में है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ने का फैसला आसान नहीं था। उत्पल ने कहा, ‘‘यह सबसे मुश्किल फैसला था। इस दौरान मैं यही उम्मीद करता रहा कि मुझे यह फैसला नहीं करना पड़े।’’

पणजी: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने बागी तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर सवाल उठाए हैं। उत्पल पर्रिकर ने कहा, अब समय आ गया है कि मैं अपने पिताजी के मूल्यों के साथ खड़ा रहूं। मैंने भाजपा को यह समझाने का भरपूर प्रयास किया कि मुझे कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है, लेकिन यहां टिकट एक अवसरवादी उम्मीदवार को दे दिया गया है। मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। मनोहर पर्रिकर के बेटे ने इसी के साथ भाजपा छोड़ने का एलान भी कर दिया है। उत्पल पर्रिकर ने पणजी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि भाजपा ने गोवा की अपनी लिस्ट में उत्पल को उम्मीदवार नहीं बनाया था। आम आदमी पार्टी ने उत्पल को अपनी पार्टी से टिकट देने और मौजूदा प्रत्याशी को वापस लेने की पेशकश भी की थी, हालांकि उत्पल ने बिना किसी पार्टी के समर्थन के ही मैदान में उतरकर अपनी ताकत दिखाने का फैसला किया है।

पणजी: गोवा में सत्ताधारी भाजपा सत्ता में वापसी की पूरी कोशिशें कर रही हैं। चुनाव में अब कुछ ही दिनों का वक्त रह गया है, ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच, भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और गोवा विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाए गए देवेंद्र फडणवीस ने 34 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर मडगांव से अपनी किस्मत आजमाएंगे।

मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल को नहीं मिला टिकट

भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया है। उत्पल ने पंजिम से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने मौजूदा विधायक पर भरोसा जताया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उत्पल पर्रिकर और उनका व हमारा परिवार एक है। हमने उन्हें दो विकल्प दिए थे, लेकिन उन्होंने पहले विकल्प के लिए मना कर दिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख