- Details
पणजी: भाजपा के प्रमोद सावंत एक बार फिर गोवा के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। आज हुई गोवा भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से गोवा राज्य भारतीय जनता पार्टी विधानमंडल दल के नेता के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। विश्वजीत राणे ने प्रमोद सावंत का नाम विधानमंडल दल के लिए प्रस्तावित किया। देर शाम उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया। इससे पहले सावंत के नाम की घोषणा करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, 'मैंने सदन में सभी से पूछा अगर कोई और नाम हो तो बताएं तब सबने प्रमोद सावंत के समर्थन का दावा किया।' उन्होंने कहा कि प्रमोद सावंत ने कुशल मुख्यमंत्री के तौर पर किया था। अब अगले 5 साल के लिए भी इनका चयन हुआ है।
प्रमोद सावंत ने कहा, 'मैं पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे अगले पांच वर्ष के लिए गोवा के सीएम के तौर पर काम करने का मौका दिया है। मैं खुश हूं कि गोवा के लोगों ने मुझे स्वीकार किया है। गोवा के विकास के लिए जो भी संभव होगा, मैं वह सब कुछ करूंगा।'
- Details
पणजी: गोवा विधानसभा के नवनिर्वाचित 39 सदस्यों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की। नए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने मंगलवार को विधानसभा सत्र बुलाया था। श्रीधरन ने नवनिर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को प्रोटेम स्पीकर (अस्थायी अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाई थी।
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 14 फरवरी को हुआ था और परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे। गांवकर ने सदन के 39 निर्वाचित सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई। विधायकों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से कोंकणी, मराठी या अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 40 सदस्यीय विधानसभा में सर्वाधिक 20 सीट पर जीत हासिल की थी, हालांकि बहुमत का आंकड़ा वह नहीं छू पाई, जो 21 है। भाजपा ने अभी तक सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया है।
- Details
पणजी: गोवा में मुख्यमंत्री को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विश्वजीत राणे ने गोवा के राज्यपाल से मुलाकात की। राणे ने एनडीटीवी से बात करते हुए इसे 'निजी मुलाकात' बताया है। (भाजपा) नेता विश्वजीत राणे को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा सूत्रों का कहना है कि उन्हें इस मुलाकात की कोई जानकारी नहीं है। उनसे जब विधानसभा चुनाव की मतगणना वाले दिन पूछा गया था कि क्या प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री के तौर पर काम करना जारी रखेंगे तो उन्होंने कहा था कि यह संवेदनशील सवाल है और वो इस बारे में कुछ नहीं जानते हैं।
गोवा में भाजपा ने 40 सीटों में से 20 सीटें जीती हैं और उसे कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है। प्रमोद सावंत अपनी सीट पर बहुत कम मतों के अंतर से जीत हासिल कर पाए हैं। भाजपा को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी ने भी समर्थन दिया है। ऐसे में राज्य में दोबारा सरकार बनाने में कोई संशय नहीं है, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। प्रमोद सांवत राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा पहले ही सौंप चुके हैं।
- Details
नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के आने से दो दिन पहले ही गोवा में सत्ता की दौड़ भाजपा की बड़ी बैठक के साथ हुई, क्योंकि एग्जिट पोल की माने तो गोवा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने की संभावना जताई गई है।
गोवा से जुड़ी अहम जानकारियां:
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें गोवा में सत्ता में बनाए रखने की पार्टी की संभावनाओं पर चर्चा की। इस मीटिंग के बाद सावंत भाजपा गोवा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक करने के लिए मुंबई पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि फडणवीस गठबंधन के लिए महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ बातचीत कर रहे हैं। यही नहीं भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों तक भी अपनी पहुंच रिजल्ट आने से पहले ही बनाए हुए है। हालांकि एमजीपी प्रमोद सावंत का समर्थन करने के लिए इच्छुक नहीं है, जिन्होंने 2019 में मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद पार्टी को छोड़ दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






