- Details
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्या पर उसके रिसॉर्ट में काम करने वाली एक युवती की हत्या का आरोप है। इस मामले को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है, जिसके बाद नाराज लोगों ने पुलकित आर्या के रिसॉर्ट में आग लगा दी। आग रिसॉर्ट के एक हिस्से में लगाई गई थी, जिसे बाद में बुझा लिया गया। पुलिस ने आरोपी पुलकित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर उसके रिसॉर्ट पर बुलडोजर भी चलाया गया है।
इस बीच हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी ने उनके पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। अंकित आर्य भाजपा नेता है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्यवाही की गयी है।
गुस्साए लोगों ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने विधायक को सुरक्षित निकाला है।
- Details
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में युवती की हत्या के आरोपी बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्या के रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया गया है। ऋषिकेश स्थित वनतारा रिज़ॉर्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है. वहीं, एसडीआरएफ टीम ने एक महिला का शव बरामद किया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एसडीआरएफ टीम ने चिल्ला नहर के पास एक महिला का शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में युवती की हत्या के आरोप में बीजेपी नेता के बेटे और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार युवती बीजेपी नेता के बेटे के रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी करती थी। पुलिस ने बताया कि युवती बीते एक सप्ताह से लापता थी। पुलिस के अनुसार मुख्य गिरफ्तार आरोपी हरिद्वार के बीजेपी नेता विनोद आर्या का बेटा है।
- Details
देहरादून: गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसार्ट मैं रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने रिसार्ट में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान तीनों आरोपियों को कोटद्वार न्यायालय में पेश करने ले जा रही पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ कर गुस्साई भीड़ ने वाहन के भीतर बैठे तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस बीच हुए पथराव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ।
अंकिता हत्याकांड की खबर मिलते ही गंगा भोगपुर गांव के पूरे इलाके में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा रिचार्ज के समक्ष एकत्रित हो गए। इस बीच पथराव कर रिसोर्ट के सभी शीशे तोड़ दिए गए। मौके पर प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने आरोपितों को फांसी देने की मांग की।
इस दौरान थाना लक्ष्मण झूला से तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को पुलिस के वाहन में बिठाकर पुलिस की टीम कोटद्वार न्यायालय की ओर जा रही थी। कौड़िया के पास ग्रामीण पुलिस वाहन के सामने खड़े हो गए और प्रदर्शन करने लगे। इस बीच भीड़ में शामिल कुछ लोग पुलिस वाहन की ओर बढ़े।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में भर्तियों में अनियमितता के मामले में भाजपा संगठन और प्रदेश सरकार निर्णायक कदम उठाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को पत्र लिखकर विधानसभा में हुई विवादित भर्तियों की जांच कराकर, अनियमितता पाए जाने पर ऐसी सभी नियुक्तियों को निरस्त करने का अनुरोध किया है।
उधर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा हाईकमान के समक्ष अपने कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को लेकर अपना पक्ष रख सकते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा संगठन प्रेम चंद अग्रवाल पर कोई निर्णय ले सकता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर सख्ती से कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के रूप में धामी की छवि बेदाग रही है, लिहाजा तय माना जा रहा था कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी को लेकर वह जल्द सख्त कदम उठाएंगे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






