- Details
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज राज्य विधानसभा में 10 मई को शक्ति परीक्षण कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र में विधायिका की श्रेष्ठता एक बार फिर साबित हो गयी है। सर्वोच्च न्यायालय का इस संबंध में फैसला आने के तुरंत बाद संवाददाताओं से बातचीत में रावत ने यह उम्मीद भी जाहिर की कि इससे राज्य में चल रही राजनीतिक अनिश्चितता भी समाप्त हो जाएगी। रावत ने कहा, ‘इस आदेश से विधायिका की श्रेष्ठता एक बार फिर साबित हो गयी है। इस आदेश से विधानसभा में अध्यक्ष की सर्वोच्चता भी साबित हो गयी है। हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हें जिसने न्यायपालिका में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है।’ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से प्रदेश में चल रही राजनीतिक अनिश्चितता के समाप्त होने में मदद मिलने की उम्मीद जाहिर करते हुए रावत ने कहा कि इसका एकमात्र समाधान शक्ति परीक्षण ही है। उन्होंने कहा, ‘शक्ति परीक्षण का परिणाम लंबे समय से उत्तराखंड के राजनीतिक क्षितिज पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल छंट जाएंगे।’ बिना नाम लिये भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति परीक्षण का परिणाम गिद्वों की तरह उत्तराखंड के आकाश पर मंडरा रहे लोगों को भी यहां से भगा देगा।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश बड़ी राहत लेकर आई है। उत्तराखंड में मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण आग पर काबू पा लिया गया है। हिमाचल से भी थोड़ी राहत की खबर है। जो काम कई दिनों से वायुसेना के हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस नहीं कर सकी वह एक दिन की बारिश ने कर दिया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से हो रही बारिश से जंगलों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उत्तराखंड में रात से बारिश हो रही है और यहां करीब-करीब पूरी तरह से जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी में अभी भी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में भी मंगलवार को बारिश हुई है, जिससे कई जगहों आग बुझ गई है, लेकिन यहां के 6 जिलों में नौ जगहों पर अब भी आग की खबर है। ये जिले हैं सोलन, सिरमौर, उना, बिलासपुर, कांगड़ा, और चंबा।
- Details
देहरादून: उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश बड़ी राहत लेकर आई है। उत्तराखंड में मंगलवार से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण आग पर काबू पा लिया गया है। हिमाचल से भी थोड़ी राहत की खबर है। जो काम कई दिनों से वायुसेना के हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस नहीं कर सकी वह एक दिन की बारिश ने कर दिया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से हो रही बारिश से जंगलों में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उत्तराखंड में रात से बारिश हो रही है और यहां करीब-करीब पूरी तरह से जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी में अभी भी बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में भी मंगलवार को बारिश हुई है, जिससे कई जगहों आग बुझ गई है, लेकिन यहां के 6 जिलों में नौ जगहों पर अब भी आग की खबर है। ये जिले हैं सोलन, सिरमौर, उना, बिलासपुर, कांगड़ा, और चंबा।
- Details
देहरादून: बागी विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त में खुद की संलिप्तता दिखाने वाली 'स्टिंग सीडी' को अब तक 'फर्जी और गलत' बताने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को उसमें अपनी मौजूदगी को स्वीकार करते हुए कहा कि पत्रकार से मिलना कोई अपराध नहीं है। हरीश रावत ने देहरादून में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से एक बातचीत में कहा, 'क्या किसी पत्रकार से मिलना कोई अपराध है? तब तक तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित नहीं हुए विधायकों में से किसी ने भी मुझसे बातचीत की तो इससे क्या फर्क पडता है? राजनीति में क्या किसी चैनल को हम बंद कर सकते हैं?' इस संबंध में अपने निर्दोष होने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीडी में से ऐसा कुछ भी प्रमाणित हो जाए कि उन्होंने असतुष्ट विधायकों का समर्थन लेने के बदले में उन्हें नकद या किसी और प्रकार की पेशकश की तो वह जनता के सामने फांसी पर लटकने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मेरे खिलाफ ऐसा कोई प्रमाण मिलता है कि कि मैंने किसी को धन या किसी और चीज की पेशकश की तो मुझे घंटाघर पर लटका दीजिए। घंटाघर चौक देहरादून के बिल्कुल बीचोंबीच स्थित है।'
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






