ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

देहरादून: विपक्षी भाजपा और बागी कांग्रेस विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की संलिप्तता दिखाने वाले स्टिंग आपरेशन के सामने आने के बाद वरिष्ठ भाजपा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने आज आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और चारों तरफ शराब माफिया, खनन माफिया और भू माफिया खुले आम घूम रहे हैं। यहां एक बयान में खंडूरी ने कहा, ‘उत्तराखंड में मौजूदा कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। विधायकों को धन के बल पर अपने पक्ष में लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय चारों तरफ शराब माफिया, खनन माफिया और भू माफिया खुले आम घूम रहे हैं और उन्होंने खुली लूट मचा रखी है। पौड़ी गढ़वाल से सांसद खंडूरी ने कहा कि इस सरकार की भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है और इसका फायदा उठाकर माफिया प्रदेश की लूट खसोट करने में लगा हुआ है।

देहरादून: विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के बागी विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की संलिप्तता दिखाने वाले स्टिंग आपरेशन के सामने आने के बाद उन्होंने खुद आगे आकर इसे झूठा बताया और कहा कि यह राज्य की निर्वाचित सरकार और मुख्यमंत्री का सर कलम करने पर तुली भाजपा नीत नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार, भाजपा प्रमुख अमित शाह, तथाकथित पत्रकार और बागी विधायकों के ‘नापाक गठबंधन’ की उपज है। इस स्टिंग के सामने आने के तत्काल बाद बुलाये एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘स्टिंग आपरेशन की यह सीडी झूठी है। यह सब झूठ जो फैलाया जा रहा है, वह उत्तराखंड के राजनीतिक लोगों को ब्लैकमेल करने वाले तथाकथित पत्रकार, बागी विधायक, धनलोलुप और हर मुमकिन तरीके से राज्य की निर्वाचित सरकार और मुख्यमंत्री का सर कलम करने पर तुली हुई मोदी जी की भाजपा नीत केंद्र सरकार और शाह :अमित: के नापाक गठबंधन की उपज है।’ पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में बडे सियासी संकट से जूझ रही हरीश रावत सरकार द्वारा आगामी 28 मार्च को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने से पहले सामने आये इस स्टिंग आपरेशन से राज्य मे हडकंप मच गया है।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बागी विधायकों ने एक स्टिंग जारी किया है जिसमें सीएम पैसे के लेनदेन की बात करते दिख रहे हैं। कांग्रेस के बागी विधायक हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके साथियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो स्टिंग का खुलासा होने के बाद बागी एमएलए हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नौ बागियों और कुछ भाजपा विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। हालांकि आरोपों पर उत्तराखंड कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि स्टिंग फर्जी है और इसकी जांच की जानी चाहिए। जांच में जो भी दोषी हो उसके ऊपर कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि हरीश रावत सरकार इस समय संकट में है। उनकी पार्टी के 9 विधायक भाजपा के खेमे में जा चुके हैं। राज्यपाल ने हरीश रावत सरकार से 28 मार्च को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। वीडियो स्टिंग में बताया जा रहा है कि हरीश रावत के सामने बैठा शख्स खरीद-फरोख्त की बात कर रहा है।

देहरादून: केंद्र की भाजपानीत सरकार को ‘अतिबलशाली’ बताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को आरोप लगाया कि वह अपनी पूरी ताकत से उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के सपनों को चकनाचूर करने में लगा रही है लेकिन अगर ऐसे ही सत्ताबल, धनबल और बाहुबल से मुख्यमंत्री बदले जाते रहेंगे तो प्रदेश में अस्थिरता आयेगी। मुख्यमंत्री रावत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। धर्मनिरपेक्षता की हत्या हो रही है। केंद्र की अतिबलशाली सरकार अपनी पूरी ताकत से उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के सपनों को चकनाचूर करना चाह रही है।’ इस संबंध में उन्होंने कहा कि हरीश रावत महत्वपूर्ण नहीं है और मुख्यमंत्री तो आते-जाते रहते हैं लेकिन यदि धनशक्ति से सत्ता मे परिवर्तन होगा तो इस राज्य में हर साल कोई धनपशु आकर अपदस्थ कर देगा। उन्होंने कहा, ‘ऐसे में मुख्यमंत्री गंदे रूमालों की तरह बदले जाते रहेंगे और प्रदेश में अस्थिरता आयेगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मेरे राज्य में गंदगी मत फैलाओ। एक कैंसर जैसे रोग को उत्तराखंड के शरीर में प्रविष्ट करने का काम मत करो। क्या मैं इतना नामुराद हूं या आप पर इतना भारी पड़ रहा हूं कि आप मुझे देखना भी नहीं चाहते या मेरे अंदर कोई जन्मजात विकलांगता है?

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख