- Details
नई दिल्ली: उत्तराखंड के नानीसार प्रकरण को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब में एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर अवैध तरीके से जिंदल ग्रुप को इंटरनेशन स्कूल बनाने के लिए 353 नाली ( 7.61 हैक्टेयर) भूमि आवंटन का आरोप लगाया गया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि वह नानीसार में 'हिमाशु एजुकेश सोसायटी' को दी गई भूमि को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत को खुली बहस की चुनौती देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता की प्रकिया अपनाए बिना और पूरी गोपनीयता के साथ 'हिमाशु एजुकेश सोसायटी' को इंटरनेशनल स्कूल बनाने के लिए जमीन दे दी। इसमें ना तो गांव वालों की सहमति ली गई और ना ही ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई गई।
- Details
उत्तरकाशी: गढ़वाल के हिमालयी क्षेत्र में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के पवित्र कपाट 9 मई को फिर से खोले जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि उच्च पर्वतीय इलाकों में स्थित मंदिरों के कपाट अक्षय तृतीय के मौके पर 9 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बर्फबारी के चलते हर साल बंद होते हैं मार्ग ठंड के मौसम में बर्फबारी से मार्ग बंद हो जाने के कारण हर साल इन्हें बंद कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हालांकि, मंदिर के खुलने के पवित्र मुहूर्त का चयन पुजारी करेंगे।
- Details
नई दिल्ली: आर.के. पचौरी को शुक्रवार को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद उन्हें लगभग टेरी से अलग ही कर दिया गया, जबकि इस दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे पचौरी को पिछले सप्ताह पदोन्नति दिए जाने से उत्पन्न असंतोष के बीच टेरी के अध्यक्ष बी.वी. श्रीकांतन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी से संबंधित घटनाक्रम में प्रतिस्पर्धा आयोग के पूर्व प्रमुख अशोक चावला को संगठन का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में यौन उत्पीड़न की किसी भी शिकायत के लिए बाहरी जांच अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। टेरी के पूर्व महानिदेशक पचौरी अभी भी महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को संगठन के परिषद् की बैठक के दौरान पचौरी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। टेरी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा गुरुवार को पचौरी के हाथों डिग्री लेने से मना करने के बाद वह टेरी विश्वविद्यालय से अवकाश पर चले गए थे।
- Details
नई दिल्ली: उत्तराखंड के टेरी की एक और महिला कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद टेरी के कार्यकारी उपाध्यक्ष आरके पचौरी का संकट और बढ़ गया है। इस बार पचौरी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। वे 7 मार्च को होने वाले यूनिवर्सिटी के कन्वोकेशन में भी शामिल नही होंगे। यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला ने कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद पर पचौरी की नियुक्ति रद्द किए जाने की भी मांग की है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टेरी के छात्र भी उनके (पचौरी) के खिलाफ खड़े हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि वे पचौरी के हाथों अपनी डिग्री नहीं लेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले जिस महिला ने आरके पचौरी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, उसने भी टेरी में उच्च पद पर पचौरी की नियुक्ति की आलोचना की है। यौन उत्पीड़न के आरोप का पहला मामला अभी भी अदालत में है। 'द एनर्जी एंड रिसोर्सिस इंस्टिट्यूट', (टेरी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष पचौरी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उन्होंने 10 साल पहले कथित तौर पर आपत्तिजनक इशारे किए थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






