ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अयोध्या: फैजाबाद बार एसोसिएशन ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पदाधिकारी गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

जब तक केस दर्ज नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा: वकीलों की चेतावनी

यह फैसला बार एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने की। बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आरोपियों को निर्दोष बता रहे हैं। इस मामले में शनिवार को अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर से चोरी करने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि एसोसिएशन की शिकायत पर अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, जिसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

मेरठ: समाजवादी पार्टी (सपा) के दो नेताओं द्वारा तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट के लगाए गए आरोपों की जांच के बीच, मेरठ में सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत आठ पुलिसकर्मियों को शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी भी लाइन हाजिर

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर के आदेश पर मामले की जांच सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों को इसलिए लाइन हाजिर किया गया है ताकि जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सिविल लाइंस थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार गौड़, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह, हेड कांस्टेबल हरि ओम, कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल सुमित कुमार, कांस्टेबल नीलम लौर और चालक ललित कुमार शामिल हैं।

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन (बीआर अंबेडकर) के अध्यक्ष दिग्विजय भाटी ने मेरठ के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसएसपी) अविनाश पांडे पर थर्ड-डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाया है। आरोप है कि ऑफिस में हिरासत में रखकर बुरी तरह से पीटा गया, जिससे उसे चोटें आईं।

दिग्विजय भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा, "ललिता गौतम हत्या मामले को लेकर जो विरोध प्रदर्शन हुआ था, उसमें मैं शामिल नहीं था, मैं नोएडा-गाजियाबाद में था। इसके बावजूद, हमें जेल भेज दिया गया। बाद में कप्तान से मोहित की बात हो रही थी, जिसमें वह कह रहा था, सर, हम इस मामले में पूरी तरह बेगुनाह हैं।' इस पर कप्तान ने मिलने के लिए बुलाया।

भाटी ने कहा, "जब मैं और मोहित कप्तान से मिलने पहुंचे तो वे हमें एक केबिन में ले गए। अंदर ले जाने के बाद 3-4 लोगों ने हमें कोहनियों से मारा और बेरहमी से पीटा। फिर, जब मैं एसएसपी के पैरों पर गिर रहा था, तो उन्होंने मुझे लात मारी। लात सीधे मेरी आंख पर लगी। डॉक्टर अब कह रहे हैं कि मेरी आंख केवल 30 फीसदी तक ही ठीक हो पाएगी। उन्होंने बुरी तरह से पिटाई की।"

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राजस्थान के एक स्कूल में पहुंचे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सदस्यों पर कथित हमले की निंदा की और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकारी विद्यालयों की स्थिति का जायजा लेने से रोकने के लिए हिंसा का सहारा लिया।

जयपुर में स्कूल पहुंचे सीजेपी सदस्यों पर हमला बेहद निंदनीय: अखिलेश 

पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विद्यालयों की बदहाली का खस्ताहाल दिखाने की कोशिश करने वाले ‘जंतर-मंतर के युवा आंदोलनकारियों’ पर राजस्थान में भाजपाइयों द्वारा किया गया जानलेवा हिंसक हमला और गाड़ियों के शीशे तक तोड़ने का कुकृत्य बेहद निंदनीय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हिंसा हताशा का ही उग्र रूप होती है। शिक्षा विरोधी भाजपा और उसके संगी-साथी कभी नहीं चाहते कि लोग जागरूक हों और उनकी दकियानूसी सोच पर आधारित रूढ़िवादी-सामंती सत्ता के खिलाफ खड़े होकर उसे उखाड़ फेंकें।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख