- Details
मेरठ: भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी और उनके साथी मोहित जाटव की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस और नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी घटना पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हार के डर से बौखलाई हुई है योगी सरकार: अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिग्विजय भाटी का वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "किसान का अपमान, देश का अपमान है।" साथ ही अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है, वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा किसान नेताओं पर थाने में कथित तौर पर थर्ड डिग्री की मार-पीट कर प्रताड़ित किया जाना दर्शाता है कि हार के डर से सरकार बौखलाई हुई है।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी कौशल ने मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह के दौरान पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश चल रही है। हम पासी समाज से हैं, इसलिए भेदभाव किया जाता है।
मलिहाबाद से बीजेपी विधायक जय देवी कौशल ने कहा, "शीतला देवी मंदिर के लिए 76 लाख रुपए मैंने मंजूर कराए थे। बुधवार को मैं वहां पूजा करने पहुंची थी। मेरे साथ चेयरमेन, पार्षद और मंडल अध्यक्ष भी थे। जब मेरा मंदिर में पूजा करने का समय आया तो मुझसे पूजा नहीं कराई गई। मंदिर में मुझे आरती भी नहीं करने दी गई।"
जयदेवी कौशल ने बताया, "जब मंदिर में पूजा हो रही थी, तो हम चुपचाप वहां खड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने बोला कि विधायक होने के नाते उनसे पूजा कराई जाए, क्योंकि उन्होंने पैसे मंजूर कराए हैं। लेकिन वहां मुझे पूजा नहीं करने दी गई। मैं चुपचाप खड़ी रही। मंदिर में मुझे आरती भी नहीं करने दी गई।"
- Details
अयोध्या: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष और पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। चंपत राय ने 9 पन्नों में 33 बिंदुओं के तहत बयान जारी किया है।
उनके दावे के मुताबिक मंदिर निर्माण में वही हुआ जो मिश्रा ने चाहा। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से लेकर आज तक के घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए राय ने दावा किया है कि निर्माण के लिए कौन सी कंपनी काम करेगी और वास्तुकार कौन होगा तक के फैसले नृपेंद्र मिश्रा ने किए। राय के दावे के मुताबिक कई मामलों में ऐसा भी हुआ कि नृपेंद्र मिश्रा के अलावा किसी और के फैसले या मशविरे को महत्व नहीं दिया गया।
चंपत राय ने कहा कि मंदिर निर्माण के सभी निर्णयों में नृपेंद्र मिश्रा ही प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि मिश्रा के कहने पर ही एल एंड टी को निर्माण के लिए चुना गया। निर्माण के सभी निर्णयों में नृपेंद्र मिश्रा ही प्रमुख रहे।
- Details
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान से संबंधित जगहों पर छापेमारी के बाद तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार में 1-2 फीसदी लोगों को खुश करने के लिए यह काम कराया जा रहा है।
आजम के ठिकानों पर छापा, अखिलेश ने बीजेपी सरकार को घेरा
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अखिलेश ने लिखा कि शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवाने वाले बीजेपीई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनाने वालों के ख़िलाफ़ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं, जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं, जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो कई अपराधों में शामिल हैं।अखिलेश ने अपनी पोस्ट में राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामले से लेकर सत्ता के संरक्षण में सजातीय अपराधियों, कोडीन कफ सिरप की तस्करी और भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र किया गया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






