ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले में एक 22 वर्षीय छात्रा द्वारा खुद को आग लगाए जाने के मामले में फकीर मोहन ऑटोनॉमस कॉलेज के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा ने 1 जुलाई को कॉलेज के एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। उसने एक लंबा पत्र लिखकर कई महीनों से हो रहे उत्पीड़न और धमकियों का जिक्र किया था।

शिकायतों की अनदेखी के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार

हालांकि, छात्रा के अनुसार, कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके 11 दिन बाद उसने कॉलेज परिसर में ही खुद को आग लगा ली। छात्रा को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहां वह 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद, छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन और शैक्षणिक संस्थानों में जवाबदेही की मांग तेज हो गई है। प्रशासन ने अब मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल को लापरवाही और शिकायतों की अनदेखी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

भुवनेश्वर: कांग्रेस के संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को ‘‘चोरी’’ करने का प्रयास कर रही है।

चोरी रोकेगा 'इंडिया' गठबंधन:  राहुल गांधी

उन्होंने ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव की ‘चोरी करने’ से रोकने का फैसला किया है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘महाराष्ट्र की तरह, बिहार में भी चुनावों को ‘हाईजैक’ करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पूरे देश में हमारे संविधान पर हमला कर रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में घटक दलों ने, बिहार में बीजेपी को चुनाव की ‘‘चोरी करने’’ से रोकने का फैसला किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा से बड़ी खबर सामने आई है। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को थप्पड़ मारने के मामले में भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जगन्नाथ प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीएमसी के कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब भाजपा नेता जनन्नाथ प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

साहू की पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

मालूम हो कि निगम आयुक्त रत्नाकर साहू पर सोमवार को तब हमला किया गया था, जब वो अपने ऑफिस में बैठे थे। बीएमसी मेयर सुलोचना दास ने मीडिया को बताया कि अधिकारी को 5-6 लोगों ने उनके कार्यालय से घसीटकर बाहर निकाला, उन पर हमला किया और उनका अपहरण करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। भुवनेश्वर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था।

भुवनेश्वर: ओडिशा के पुरी मंदिर में रविवार को भगदड़ मचने से तीन लोगों की मौत हो जाने और करीब 50 लोगों के घायल हो जाने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वैन और पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल के तबादले का आदेश दिया।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भगदड़ के लिए जिम्मेदार “लापरवाही” को “अक्षम्य” बताते हुए माझी ने दो पुलिस अधिकारियों – पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी के निलंबन की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने खुर्दा के जिलाधिकारी चंचल राणा को पुरी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अग्रवाल की जगह पिनाक मिश्रा पुरी के पुलिस अधीक्षक का पद संभालेंगे। माझी ने विकास आयुक्त की निगरानी में मामले की प्रशासनिक जांच के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओडिशा सरकार मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख