- Details
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे के बाद पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना कैसे हुई इस बात की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हादसे के बाद लापता पायलटों की तलाश की जा रहा है।
क्रैश को लेकर गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास ऑपरेशन सॉर्टी उड़ान भर रहे एक चीता हेलीकॉप्टर का गुरुवार सुबह 09:15 एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा है कि हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि मार्च 2022 में जम्मू-कश्मीर में भी चीता का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी जबकि एक को गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया गया था। यह हदास उस समय हुआ था, जब हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से नियंत्रण खो दिया।
- Details
ईटानगर: सैन्य उड़ानों के दुर्घटनाग्रस्त होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सेना के पांच कर्मी सवार थे जिसमें से अब तक चार के शव बरामद किए जा चुके हैं। सेना की ओर से राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।
जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।
लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने जानकारी दी, 'एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) जिले के दूर-दराज के इलाके मिगिंग में क्रैश हो गया है। तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी गई है।' अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया, 'हमने तलाशी शुरू कर दी है और बचान अभियान जारी है।
- Details
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का एक चीता चॉपर क्रैश हो गया। इसमें सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। यह चॉपर अरुणाचल के तवांग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सुबह करीब 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान चॉपर क्रैश हो गया। सेना के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। वहीं मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। यह दुर्घटना किस वजह से हुई है अभी इसका कारण सामने नहीं आ सका है।
सेना के अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के आसपास हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद वहां राहत बचाव टीम मौके पर पहुंची फिर दो गंभीर रूप से घायल पायलटों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। दोनों पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है। घटना के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है।'
- Details
इटानगरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर एक नई सरकार का गठन किया है। भाजपा लगातार जेडीयू पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगा रही है। इस बीच खबर आ रही है कि भगवा पार्टी ने नीतीश कुमार को अरुणाचल प्रदेश में झटका दिया है। उनकी पार्टी के इकलौते विधायक को अपने पाले में कर लिया है।
आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के एकमात्र विधायक टेची कासो ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया है। विधानसभा के उपाध्यक्ष टेसम पोंगटे ने ईटानगर विधायक के बीजेपी में विलय के आवेदन को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही 60 सदस्यों वाली विधानसभा में बीजेपी के 49 विधायक हो गए हैं। आपको यहा यह भी बता दें कि जेडीयू ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर 15 सीटों पर कैंडिडेट उतारा था। उनमें से सात सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी को जीत मिली।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






