- Details
ईटानगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सरकार ने पिछले पांच साल में पूर्वोत्तर भारत में जिस तरह का विकास कार्य किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते।
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक जनसभा में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के साथ भारत के व्यापार, पर्यटन और अन्य संबंधों में पूर्वोत्तर एक मजबूत कड़ी बनेगा। आज यहां 55,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने पूर्वोत्तर में पिछले पांच साल में जो किया है, उसे करने में कांग्रेस को 20 साल लग जाते।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश आने वाला कोई भी व्यक्ति स्पष्ट रूप से देख सकता है कि ‘‘मोदी की गारंटी’’ क्या है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरा पूर्वोत्तर देख रहा है कि मोदी की गारंटी कैसे काम कर रही है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वह देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं, तब विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेता उन पर ‘‘हमला कर’’ रहे हैं।
- Details
ईटानगर: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने के तुरंत बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर जाति, पंथ और धर्म के नाम पर देश को विभाजित करने का आरोप लगाया।दोईमुख के निवासियों के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्म और भाषा के नाम पर आपस में लड़ने के लिए उकसाती है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा कुछ उद्योगपतियों के हित के लिए काम करती है, न कि उन लोगों के हित के लिए जो बेहद परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस लोगों को एकजुट करने और उनकी बेहतरी के लिए काम करती है।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि 6,713 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उद्देश्य ‘‘पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों की पीड़ा को उठाना है।''
यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। गांधी ने कहा, ‘‘हमने अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया और हमारी पार्टी गरीबों के मुद्दों को उठाने तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों की बेहतरी के लिए काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है।''
- Details
ईटानगर: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कॉलेजियम मुद्दे को 'दिमाग का खेल' बताते हुए कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करेंगे। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित सिफारिशों सहित सरकार के समक्ष लंबित सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की विभिन्न सिफारिशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, "कॉलेजियम का मुद्दा पूरी तरह माइंडगेम का है। मैं इस बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं।"
रिजिजू अरुणाचल प्रदेश को 4जी सेवाओं के लिए 254 मोबाइल टावर समर्पित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के इतर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख मुद्दा है। किरेन रिजिजू और तपीर गाओ लोकसभा में अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
रिजिजू कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं और एक बार तो उन्होंने इसे हमारे संविधान के लिए 'एलियन' (अपरिचित) भी बता दिया था।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में इस हेलीकॉप्टर के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। दोनों पायलट- लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए.- पहले लापता बताए गए थे। सेना के अनुसार, हेलीकॉप्टर का सुबह 9:15 बजे बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया था। इसके बाद भारतीय सेना, सशस्त्र सीमा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पांच खोजी दलों को हेलीकॉप्टर की तलाश में भेजा गया था। इसका मलबा मांडला के ग्राम बांगलाजाप के पास पाया गया था। सेना ने कहा है कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की जा रही है, इससे हादसे के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
इस हेलीकॉप्टर ने सुबह नौ बजे जिले के सांगे गांव से उड़ान भरी थी और असम के सोनितपुर जिले के मिसामारी की ओर जा रहा था। इसमें एक लेफ्टिनेंट और एक मेजर सवार थे। लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






