- Details
ईटानगर: पेमा खांडू एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को राजधानी ईटानगर में हुई बैठक में खांडू को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रवि शंकर प्रसाद और तरुण चुघ भी शामिल हुए।
पूर्वोत्तर राज्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी वहां मौजूद थे। बाद में शाम को खांडू ने तरुण चुघ और कई विधायकों के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनायक से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने खांडू और उनके मंत्रियों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया।
पार्टी के सभी 46 विधायकों ने किया समर्थन
खांडू गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद चुघ ने राजभवन में संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बियूराम वाहगे ने मुख्यमंत्री के रूप में खांडू के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका पार्टी के सभी 46 विधायकों ने समर्थन किया।
- Details
नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। 60 विधानसभा सीटों वाले अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को रुझानों में बहुमत हासिल हो चुकी है। वहीं, 32 सीटों वाले सिक्किम विधानसभा में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) क्लीन स्वीप की तरफ आगे बढ़ रहा है। दोनों ही राज्यों में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में कुल 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 82.95 प्रतिशत वोट डाले गए थे।
सिक्किम में सत्तारूढ़ प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाले सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) और पवन कुमार चामलिंग के सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बीच मुकाबला होने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस ने भी सिक्किम में अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 146 उम्मीदवारों में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी कृष्णा कुमारी राय, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया और भाजपा के नरेंद्र कुमार सुब्बा शामिल हैं।
- Details
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी भूस्खलन होने की खबर है। इसकी वजह चीन से लगने वाली सीमा से सटे इलाके जिसमें दिबांग घाटी के इलाके भी शामिल हैं, से संपर्क टूट गया है। एक अधिकारी के अनुसार संबंधित इलाके में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस वजह से ही कई जगह पर भूस्खलन की घटनाएं हुई है।
भूस्खलन की जह से राष्ट्रीय राजमार्ग -33 भी प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग -33 पर हुनली और अनिनी के बीच भी भारी भूस्खलन होने की खबर है।
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से मरम्मत के काम में खासी दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 का स्थानीय लोगों के साथ-साथ सेना के लिए काफी महत्व है। भारी भूस्खलन को देखते हुए राज्य सरकार ने इलाके में आने वाले लोगों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है।
- Details
ईटानगर: लोकसभा चुनाव के साथ देश के चार राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर भी 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इस बीच यहां से एक बड़ी खबर सामने आई है। अरुणाचल की 10 सीटों पर भाजपा को वोटिंग से पहले ही जीत मिल गई है। इनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू, उपमुख्यमंत्री चाउना मेन भी शामिल हैं।
वोटिंग से पहले जीत का कारण
पेमा खांडू ने मुक्तो विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था। चूंकि किसी और उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में खांडू को निर्विरोध चुन लिया गया। बाकी नौ सीटों पर भी इसी तरह भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली है।
मुख्य चुनाव अधिकारी पवन कुमार सेन ने बताया कि नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद खांडू और नौ अन्य को निर्विरोध चुना गया। उन्होंने कहा कि छह विधानसभा क्षेत्रों में एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है, जबकि चार अन्य में विपक्षी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






