ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सचिव (डीईआईटीवाई) अरुणा शर्मा से रिंगिंग बेल्स की 251 रुपये की स्मार्टफोन की पेशकश के मामले को देखने को कहा है। बीजेपी सांसद किरीट सोमैया के पत्र के जवाब में मंत्री ने यह निर्देश दिया है। दूरसंचार मंत्रालय के सूत्र ने कहा, 'मंत्री को किरीट सोमैया और मोबाइल फोन विनिर्माताओं का पत्र मिला है। पत्रों में सस्ती स्मार्टफोन योजना को लेकर संदेह जताया गया है।' उसने कहा कि मंत्री ने डीईआईटीवाई सचिव से पूरे मामले को देखने और जरूरत पड़ने पर कंपनी के बारे में और जानकारी के लिये राज्यों का सहयोग मांगा जाएगा।' सोमैया ने दूरसंचार एवं वित्त मंत्री समेत कई मंत्रियों, नियामक सेबी, ट्राई, रिजर्व बैंक और राज्य सरकारों से संपर्क कर कंपनी द्वारा दुनिया का सबसे सस्ता फोन पेश करने के मामले को उठाया है।

नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच आज (शनिवार) परिवहन क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने वाले एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इसके तहत अन्य बातों के साथ साथ बांग्लादेश में भी पारगमन सुविधा उपलब्ध होगी। समझौते के अनुसार इसके तहत विशाखपत्तनम से नेपाल तक के लिये सामान के रेल परिवहन की सुविधा मिलेगी। एक वक्तव्य के अनुसार भारत में सिंघबाद से होते हुये नेपाल से बांग्लादेश के लिये और वहां से होते हुये रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। एक अन्य समझौते के तहत नेपाल और बांग्लादेश के बीच सामानों के परिवहन के लिये प्रक्रियाओं को सरल बनाया जायेगा। नेपाल से यह माल भारत से होकर गुजरेगा। समझौते के तहत नेपाल के सामना को भारत के विशाखपत्तनम बंदरगाह से भेजने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी ओली इन दिनों भारत के छह दिन की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली: विवादों में फंसी रिंगिंग बेल्स ने शनिवार को ‘फ्रीडम 251’ मोबाइल फोन की बुकिंग रोक दी है। कंपनी ने भारी मांग होने का हवाला देते हुए बुकिंग रोकी है। दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने बुकिंग बंद करने की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम आपकी जबर्दस्त प्रतिक्रिया और विश्वास के लिये आभारी हैं। हमने जितने आर्डर की उम्मीद की थी, आंकड़ा कहीं उससे अधिक है और इसीलिए हम अब पहले चरण में बुकिंग बंद कर रहे हैं।’ वेबसाइट पर जारी नोटिस के अनुसार, ‘हम इसकी सराहना करते हैं और यह स्वीकार करते हैं कि हम सभी की मांग को पूरा नहीं कर पाये हैं लेकिन निश्चित रूप से अगले चरण में आपको सेवा देने के लिये हम उत्सुक रहेंगे।’ कंपनी ने कहा कि उसे पहले दिन 3.70 करोड़ पंजीकरण तथा दूसरे दिन 2.47 करोड़ पंजीकरण (रात 7.49 तक) प्राप्त हुए हैं। सबसे सस्ता फोन कहा जाने वाला फ्रीडम-251 विभिन्न कारणों से वैश्विक स्तर पर सुखिर्यों में है।

नई दिल्ली: हरियाणा में जाट आंदोलन के कारण वाहन कलपुर्जों की खेप नहीं पहुंच पाने से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने अपने गुड़गांव और मानेसर के कारखानों में आज (शनिवार) कामकाज रोक दिया। मारुति सुजूकी इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘आंदोलन के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से गुड़गांव और मानेसर दोनों कारखानों में आज दूसरी पाली के बाद से काम रोक दिया गया।’ यह पूछे जाने पर कि उत्पादन कार्य कब शुरू होगा, प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें पता नहीं है कि हम कब शुरू करेंगे। यह समग्र स्थिति और कलपुर्जों की आपूर्ति शुरू होने पर निर्भर होगा।’ मारुति के इन दोनों कारखानों में कुल मिलाकर रोजाना करीब 5,000 वाहनों का उत्पादन होता है। दोपहिया विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हालांकि कहा है कि उसके मानेसर स्थिति कारखाने में सामान्य काम हो रहा है और अब तक आंदोलन का इस पर कोई असर नहीं हुआ है। इस कारखाने में सालाना 16 लाख स्कूटर तैयार करने की क्षमता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख