- Details
नई दिल्ली: नवंबर माह में देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 3.2% की गिरावट आई है। यह इस क्षेत्र का चार साल का निम्नतम प्रदर्शन है और इससे गतिविधियों में सुधार की उम्मीद टूटी है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आज (मंगलवार) जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन तथा पूंजीगत सामान के उत्पादन में भारी गिरावट से औद्योगिक उत्पादन घटा है। नवंबर, 2014 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 5.2% रही थी। यह अक्टूबर, 2011 के बाद आईआईपी का सबसे खराब प्रदर्शन है। उस समय औद्योगिक उत्पादन 4.7% घटा था। अक्तूबर माह के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर के आंकड़े को संशोधित कर 9.9% किया गया है जबकि प्रारंभ में इसे 9.8% बताया गया था।
- Details
नई दिल्ली: मोदी सरकार ने कहा है कि बिहार के लिए घोषित 1.65 लाख करोड़ रुपये के पैकेज पर काम करना शुरू कर दिया है। क्योंकि यह राज्य की जनता के लिए है न किसी सरकार विशेष के लिए है। बिहार पैकेज को लेकर अनिश्तिता दूर करते हुए केंद्र सरकार (मोदी सरकार) ने यह बात कही। केंद्र ने कहा कि बिहार पैकेज के तहत परियोजनाएं क्रियान्वियन के विभिन्न चरणों में हैं और उन पर नियमित आधार पर नजर रखी जा रही है। इस मुद्दे पर कल रेल मंत्री सुरेश प्रभु, तेल एवं गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा बिजली मंत्री पीयूष गोयल समेत केंद्रीय मंत्रियों की भाजपा के राज्य प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में राज्य भाजपा के प्रतिनिधियों में सुशील कुमार मोदी, प्रेम कुमार तथा मंगल पांडे शामिल थे। प्रतिनिधियों ने आधे दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की और उनसे संबद्ध परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के लिए मासिक आधार पर नजर रखने को कहा।
- Details
नई दिल्ली: आभूषण विक्रेताओं की हाजिर मांग घटने और विदेशों में कमजोरी के रूख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव दो माह के उच्चतम स्तर से 200 रुपये की गिरावट के साथ 26,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 355 रुपये की गिरावट के साथ 33,500 रुपये प्रति किग्रा रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5% शुद्धता की कीमत 200-200 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 26250 रुपये और 26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। कल इसमें 120 रुपये की गिरावट आई थी। गिन्नी की कीमत भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 22,300 रुपये प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।
- Details
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में कच्चा तेल की कीमतें करीब 12 वर्षों के निम्न स्तर पर जाने से बाजार के कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में आज कच्चा तेल की कीमत 8 रुपये की गिरावट के साथ 2,182 रुपये प्रति बैरल रह गई। एमसीएक्स में कच्चा तेल के फरवरी डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 8 रुपये अथवा 0.37% की गिरावट के साथ 2,182 रुपये प्रति बैरल रह गये जिसमें 534 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार कच्चा तेल के जनवरी डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 5 रुपये अथवा 0.24% की गिरावट के साथ 2,084 रुपये प्रति बैरल रह गये जिसमें 3,979 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई कारोबार में कच्चा तेल की कीमतें 31 डॉलर प्रति बैरल से नीचे जाने के बाद कारोबारी धारणा कमजोर रही।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- टीएमसी के बागी सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार ने दिया तोहफा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






