- Details
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने उम्मीद के मुताबिक जापान पर एकतरफा जीत हासिल की।
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के फैसले को सही साबित किया और जापान को 19.5 ओवर में मात्र 57 रन पर समेट दिया।
जापान की तरफ से सलामी बल्लेबाजों हारुना इवासाकी और अयाका काटो स्टेफॉर्ड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने खड़ी नहीं हो सकी। इवासाकी ने 22 गेंदों पर 10 और अयाका ने 47 गेंदों पर 25 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सकीं।
भारत की तरफ से श्री चरणी ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट हासिल किया। शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
- Details
नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को तीसरा टी20 मुकाबला 127 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया। भारत के लिए बैटिंग में अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन और गेंदबाजी में नितीश कुमार रेड्डी ने कमाल किया। पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। चेज करते हुए अफगानिस्तान 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन स्कोर किए। उन्होंने 30 गेंदों में ही सेंचुरी पूरी कर ली थी। इसके साथ अभिषेक फुल मेंबर टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बने। संजू ने 50 रनों की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 (59 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूती प्रदान की। टीम का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा, जिसके बाद रन गति रुक गई।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए भारत के 9 स्टार खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में कई हैरान करने वाले नाम चुने गए हैं। बीसीसीआई ने पहली बार नमन धीर और आकिब नबी डार को वनडे टीम में शामिल किया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है, क्योंकि श्रेयस अय्यर इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह 2026 एशियन गेम्स में बिजी रहेंगे, जहां वह भारतीय टीम के कप्तान हैं।
बता दें कि इसी महीने वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में, दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Details
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए इस मैच में जहां नीतीश रेड्डी ने गेंदबाजी में प्रभावित किया, वहीं, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया।
अफगानिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार
भारत ने अभी तक टी20 इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं गंवाया है। भारत ने दबदबा बरकरार रखते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वां टी20 मुकाबला जीता। ये टी20 में भारत के खिलाफ किसी टीम की लगातार सर्वाधिक हार है। अफगानिस्तान ने इस मामले में बांग्लादेश को पीछे छोड़ा। बांग्लादेश ने 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार नौ मैच गंवाए थे।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






