- Details
नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की संभावना से इनकार किया और कहा कि भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में इस तरह की किसी सीरीज का कार्यक्रम नहीं है। ठाकुर ने पत्रकारों से कहा, 'एफटीपी में पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में निर्धारित सीरीज थी लेकिन 2016 में इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं है। लेकिन भारत उसके खिलाफ एशिया कप और विश्व टी-20 के मैच में जरूर खेलेगा क्योंकि ये बहुउद्देशीय टूर्नामेंट है और भारत उससे ऐसे टूर्नामेंटों में कई सालों से खेल रहा है।' पिछले महीने सीमित ओवरों की सीरीज नहीं हो पाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उम्मीद जताई थी कि दोनों देशों के बीच इस साल यूनाईटेड किंगडम में द्विपक्षीय सीरीज हो सकती है।
- Details
पर्थ: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वाका की उछाल भरी पिच पर हुए हाई स्कोरिंग मैच में दशकों पुराने कई रिकॉर्ड टूट गये। क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर देने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया में किसी वनडे मैच में टीम इंडिया ने अब तक का सबसे बड़ा स्कोर (309 रन) बनाया। इससे पहले टीम ने 2004 में ब्रिस्बेन में 303 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने तीन शतक लगाए हैं। इस मामले में रोहित ने लक्ष्मण के रिकॉर्ड की बराबरी की है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 207 रन की साझेदारी की जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिये अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।
- Details
पर्थ: वाका में ऑस्ट्रेलिया से मिली पांच विकेट की हार पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा- 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के लिये दिन इतना बुरा होगा।' साथ ही धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और जॉर्ज बेली की भी शानदार बल्लेबाजी के लिये तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अश्विन ने नौ ओवर में 69 रन देकर दो विकेट लिये जबकि जड़ेजा ने नौ ओवर में 61 रन दिये और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। इन दोनों ने इस तरह से 18 ओवरों में 129 रन दिये और भारत बड़ा स्कोर खड़ा करने के बावजूद यह मैच पांच विकेट से हार गया। धोनी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैच से पहले जब मैं जिम्मेदारी साझा करने की बात कर रहा था तो मैं इस बारे में बोल रहा था कि जब तेज गेंदबाजों के लिये दिन अच्छा नहीं होगा तो तब मैं स्पिनरों का उपयोग करूंगा।
- Details
पर्थ: वाका की उछालभरी पिचों पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की बेहतरीन पारियों के बावजूद टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और जॉर्ज बैली के शानदार शतकों की बदौलत चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच 15 जनवरी को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। इससे पहले, भारत ने रोहित शर्मा (नाबाद 171) और विराट कोहली (91) के बीच दूसरे विकेट के लिये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी 207 रन की साझेदारी की मदद से तीन विकेट पर 309 रन का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के नाम था, जिन्होंने इंदौर में 2001 में 199 रन की साझेदारी की थी।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






