ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान में होने वाले एशियाई खेलों में 28 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी जबकि महिला टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें वरीयता प्राप्त हैं और सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेंगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पुरुष टीम और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम नागोया के पास कोरोगी एथलेटिक पार्क में होने वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं। भारत ने पिछले सत्र में दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते थे।

महिला वर्ग में भारत के क्वार्टर फाइनल प्रतिद्वंद्वी का फैसला पहले ही हो चुका है जबकि पुरुष टीम का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं।

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के बेहद करीब पहुंच गई है। चौथे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त हुआ। श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं और अब भारत से 16 रन आगे है। स्टंप्स के समय सोनल दिनूषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर नाबाद थे। भारत ने पहली पारी में 503/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थी। भारत को 213 रन की विशाल बढ़त मिली और श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा।

सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने संभाली पारी

श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 63 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पसिंदु सूरियाबंदारा और कामिंदु मेंडिस ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की शानदार साझेदारी की।

एम्सटलवीन (नीदरलैंड): एम्स्टेलवीन के मैदान पर भारतीय हॉकी टीम के लिए सोमवार का दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के बेहद अहम पूल-ई मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 3-5 से हरा दिया। इस शिकस्त के साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई।

शुरुआती झटकों ने बिगाड़ा भारत का खेल

भारतीय टीम को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला कम से कम 2 गोल के अंतर से जीतना था। लेकिन मैच की पहली ही सीटी बजने के बाद अर्जेंटीना ने ऐसा धावा बोला कि भारतीय डिफ़ेंस संभल ही नहीं पाया। खेल के 36वें सेकेंड में जोआक्विन टोस्कानी के गोल के बाद अर्जेंटीना ने लगातार हमला जारी रखा और टॉमस डोमेने के 2 गोल की मदद से अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की कोशिश जरूर की। सुखजीत सिंह ने आगे बढ़कर हमला बोला और टीम के लिए 2 गोल दागे, वहीं हार्दिक सिंह ने भी पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर स्कोर अंतर कम किया।

कोलंबो: भारत ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल ने शतक लगाए। दूसरे दिन के पहले सेशन में पंत एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन जोड़े, लेकिन दूसरे सेशन की पहली ही गेंद (112.1 ओवर) पर केशरा नुवानथा को अपना विकेट दे बैठे। पंत जब आउट हुए, तो उनके खाते में 63 रन थे, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

125वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम ने मानव सुथार (18) का विकेट भी गंवा दिया। भारत ने 131.2 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए थे। इसी बीच बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा। जब खेल फिर से शुरू हुआ, तो 137वें ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद सिराज (3) का विकेट गिरा। सिराज और ध्रुव जुरेल के बीच 31 रन की साझेदारी हुई। 11 गेंदों बाद टीम इंडिया ने अपनी पारी घोषित कर दी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख