- Details
नई दिल्ली: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में मेहमान टीम इंडिया ने मेजबान अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 32 गेंद में 82 रनों की तूफानी पारी खेली। अफगानिस्तान ने भारत को 157 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
संजू सैमसन का नहीं चला बल्ला, पावरप्ले में बने 82 रन
अर्शदीप सिंह (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान की टीम 156 रन ही बना सकी थी। जवाब में भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। संजू सैमसन तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। वह आठ गेंद में दो चौकों की मदद से 10 रन ही बना सके। हालांकि, अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं रुका। उन्होंने मैदान के चारों तरफ रन बनाए। अभिषेक ने सिर्फ 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। ईशान किशन ने भी उनका अच्छा साथ दिया। इस तरह भारत ने पावरप्ले यानि 6 ओवर में ही 82 रन बना दिए।
- Details
दुबई: भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी। 183 रनों को डिफेंड करते हुए श्री चरणी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए।
183 रनों को डिफेंड करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी, क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी (4) को आउट किया था। हालांकि इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (58) साझेदारी कर पारी को संभाला, तब लग रहा था कि ये मुकाबला टक्कर का हो सकता है, लेकिन वो रनों की गति को नहीं बढ़ा सके और इस जोड़ी के टूटने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई। अट्टापट्टू ने 32 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। विश्मी ने 20 रन बनाए। दोनों को दीप्ति शर्मा ने आउट किया।
- Details
दुबई: महिला एशिया कप टी20 के सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से हुआ। यह मुकाबला दुबई में खेला गया। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की कमान फातिमा सना संभाल रही थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। फातिमा सना का ऑलराउंड प्रदर्शन बेकार गया। अब श्रीलंका का सामना 13 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल में भारत से होगा।
श्रीलंका की पारी
श्रीलंका को दूसरे ओवर में पांच के स्कोर पर पहला झटका लगा। चमारी अटापट्टू पांच रन बनाकर फातिमा सना का शिकार बनीं। अटापट्टू को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर फातिमा ने संजना कविंदी को पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल सकीं।
- Details
दुबई: भारतीय टीम ने 2026 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटवा लिया है। टीम 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। गुरुवार (10 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी में बांग्लादेश के लिए सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने खाते में डाले।
चेज के लिए उतरी बांग्लादेश की शुरुआत ज्यादा कुछ खास नहीं रही, लेकिन टीम का अंत और भी खराब हुआ। टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। टीम के लिए शोर्ना अख्तर सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 22 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 1 छक्का निकला। मैच की दूसरी पारी में भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- मोदी सरकार सत्ता में बनी रही तो अराजकता फैलना तय: संजय राउत
- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक विंटर एक्शन प्लान तैयार
- मणिपुर में तनाव जारी: घाटी के जिलों में बंद, जनजीवन पूरी तरह ठप
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






