- Details
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम अब एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गये टी-20 मैच में धोनी ने सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में जिस अंदाज में नजर आ रहे हैं उससे फैन्स बहुत खुश हैं। धौनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शुक्रवार को स्टंपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। जेम्स फॉकनर को स्टंप करते ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 140 स्टंपिंग कर उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा का 139 स्टंपिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- Details
मेलबर्न: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत का श्रेय उन्हें दिया जिसके कारण भारत तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करने में सफल रहा। भारत ने आज दूसरे टी20 में 27 रन से जीत दर्ज की। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘स्पिनरों ने बेहतरीन भूमिका निभायी और हार्दिक पांड्या ने भी वह विकेट (क्रिस लिन) हासिल करके अच्छा काम किया। जसप्रीत बमराह ने डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। उसने यार्कर किये।’ रविंद्र जडेजा ने 15वें ओवर में शेन वाटसन का कैच लेकर मैच का पासा पलटा। धोनी ने इस कैच के बारे में कहा, ‘जडेजा का वह कैच शानदार था। वह मैच का अहम मोड़ था। इसमें कोई हैरानी नहीं यदि कमेंटेटर कहते हैं कि कैच से मैच जीते जाते हैं।’ मैन आफ द मैच विराट कोहली ने कहा कि उन्हें विकेट की तेजी और उछाल पसंद है।
- Details
मेलबर्न: एंडी मर्रे ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके आज यहां पांच सेट तक चले बेहद कड़े मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिच को हराकर पांचवीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष एकल के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटिश खिलाड़ी ने 13वें वरीय राओनिच को चार घंटे और तीन मिनट तक चले मैच में 4-6, 7-5, 6-7, 6-4, 6-2 से हराया। यह पहला अवसर है जबकि मर्रे ने किसी सेमीफाइनल मुकाबले में 1-2 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की। मर्रे अब तक आस्ट्रेलियाई ओपन में चार बार उप विजेता रहे हैं और इनमें से तीन अवसरों पर उन्हें पांच बार के चैंपियन जोकोविच ने हराया है जबकि एक बार रोजर फेडरर ने उनका खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं होने दिया था। जोकोविच ने कल फेडरर को चार सेटों में पराजित करके खिताबी मुकाबले में जगह बनायी थी।
- Details
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 12 फरवरी को होने वाला दूसरा ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच अब दिल्ली के बजाय रांची में होगा क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय के कड़े रूख के बाद डीडीसीए ने इस मैच के आयोजन करने में असमर्थता जतायी है। बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा ट्वेंटी-20 मैच दिल्ली के बजाय रांची में खेला जाएगा।’ श्रृंखला के अन्य दो मैच नौ फरवरी को पुणे और 14 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को अस्थायी अधिभोग प्रमाण पत्र जारी करने के लिये दिल्ली नगर निगम को निर्देश देने से इनकार कर दिया था।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






