- Details
सेंचुरियन: कैगिसो रबादा ने मैच में 144 रन देकर 13 विकेट लिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका ने चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को 280 रन से हराया। इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 52 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन दक्षिण अफ्रीका को उसके बाकी बचे सात विकेट निकालने में एक घंटे से कुछ अधिक समय ही लगा। इंग्लैंड की टीम 34.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी में 112 रन देकर सात विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रबादा ने 32 रन देकर छह विकेट लिए। यह दक्षिण अफ्रीका के लिए सांत्वना भरी जीत है, क्योंकि इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
- Details
एडिलेड: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। टीम इंडिया की ओर से नए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अश्विन, जडेजा और पांड्या को दो-दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलियाई दौरे में पहली बार टीम इंडिया की गेंदबाजी प्रभावी दिखी। हालांकि अश्विन और हार्दिक ने अपने पहले ओवर में काफी रन लुटा दिए थे, लेकिन बाद में वापसी की। ऑस्ट्रेलियाई टीम 89 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
- Details
सेंचुरियन: हाशिम अमला और तेम्बा बावुमा की बड़ी अर्धशतकीय पारियों के बाद कैगिसो रबादा की घातक गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच पर यहां अपना शिकंजा कस दिया। दक्षिण अफ्रीका ने बारिश के व्यवधान के बाद अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 242 रन बनाकर समाप्त घोषित करके इंग्लैंड के सामने 382 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड शुरू में ही लड़खड़ा गया और चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 52 रन बनाये हैं और वह लक्ष्य से अभी 330 रन दूर है। अमला लगातार दूसरी पारी में शतक बनाने से चूक गये और चाय के विश्राम के तुरंत बाद 96 रन बनाकर आउट हुए।
- Details
ढाका: तेज गेंदबाज खलील अहमद के पांच विकेट और सरफराज खान की 81 रन की तूफानी पारी की मदद से भारत ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के अभ्यास मैच में सोमवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। देरी से शुरू होने के कारण यह मैच 45 ओवर प्रति टीम कर दिया गया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अहमद की अगुवाई में भारत ने पाकिस्तान को 44.1 ओवर में 197 रन पर ढेर कर दिया और केवल 34 ओवर में लक्ष्य हासिल करके विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की। एक समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 75 रन था, जिसके बाद अहमद ने कहर बरपाया।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
- मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
- जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
- एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
- जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
- अनंत सिंह को जेडीयू ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन
- जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हंगामा, क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी
- दिल्ली में सीएपीएफ की 273 कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी
- एमसीडी में पार्षदों का बवाल, मेयर के आसन पर रखे कागज फेंके
- दिल्ली में प्रदूषण के चलते ग्रेप-1 के प्रतिबंध लागू, एक्यूआई स्तर 'खराब'
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






