- Details
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दिन रफ़ाएल नडाल और वीनस विलियम्स के बाहर होने की ख़बर से फ़ैन्स को निराशा हई तो विक्टोरिया अज़रेंका का प्रदर्शन देख कर चेहरे खिल उठे होंगे। बेलारुस की अज़रेंका ने टूर्नामेंट में बिना कोई गेम हारे मैच जीतकर ख़िताब की रेस में अपना नाम शामिल कर लिया। वर्ल्ड रैंकिंग में 16वें नंबर की खिलाड़ी ने बेल्ज़ियम की खिलाड़ी एलिसन वेन यूविंक को 6-0, 6-0 से हरा दिया। 26 साल की अज़रेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2016 में बिना गेम हारे जीतने वाली पहली खिलाड़ी है और टूर्नामेंट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली 19वीं खिलाड़ी हैं। दो दफ़ा ऑस्ट्रेलियान ओपन जीत चुकी (2012 और 2013) अज़रेंका बेलारुस की पहली टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके नाम ग्रैंड स्लैम सिंगल्स का ख़िताब है।
- Details
मेलबर्न: पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और 14 ग्रैंड स्लैम विजेता राफ़ेल नडाल साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के पहले राउंड में मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पांचवीं रैंकिंग वाले नडाल को उनके ही देश के बिना रैंकिंग वाले खिलाड़ी फ़र्नांदो वेरदास्को ने 7-6, 4-6, 3-6, 7-6, 6-2 से हरा दिया। वेरदास्को ने इससे पहले 2009 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर किया था, जो ग्रैंड स्लैम में उनका बेहतरीन प्रदर्शन है। इत्तेफ़ाकन 2009 में नडाल ने वेरदास्को को सेमीफाइनल में और फाइनल में रोजर फेडरर को हराकर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। सात ग्रैंड स्लैम विजेता और आठवीं रैंकिंग वाली अमेरिकी खिलाड़ी वीनस विलियम्स भी पहले ही राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
- Details
नई दिल्ली: आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी थामस बर्डीच से हारकर बाहर हुए युकी भांबरी ने कहा कि इस ग्रैंडस्लैम से उन्हें अहसास हो गया कि विश्व टेनिस में शीर्ष खिलाड़ियों में जगह बनाने से वह ज्यादा दूर नहीं है। युकी ने मेलबर्न में कहा, ‘आप हमेशा काफी प्रयास करते हैं लेकिन गलतियां होने की वह असल वजह नहीं थी। मैं अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सका।’ उन्होंने कहा कि चोट से उबरने के बाद बिना किसी मैच अभ्यास के सीधे टूर्नामेंट में उतरना उनकी हार का कारण रहा। उन्होंने कहा, ‘मैंने काफी प्रयास किया लेकिन सहज होकर नहीं खेल पा रहा था। मुझे पता था कि यह कठिन होगा क्योकि चोट से उबरने के दस दिन बाद मैंने रैकेट उठाया था।
- Details
कैनबरा: सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार (20 जनवरी 2016) को चौथा वनडे क्रिकेट मैच जीतकर मेजबान को क्लीन स्वीप करने से रोकने की कोशिश करेगी हालांकि इसके लिये उसके गेंदबाजों को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा। पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारत के लिये प्रश्न सिर्फ प्रतिष्ठा का है। उसे इस निराशाजनक दौरे पर पहली जीत दर्ज करने के लिए अपने गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करनी होगी। भारतीय बल्लेबाजों ने अपने काम को बखूबी अंजाम देते हुए बड़े स्कोर बनाये हैं लेकिन गेंदबाजों ने निराश किया। पहले तीनों मैचों में बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी की टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






