- Details
पेनांग: भारत की पीवी सिंधू और के श्रीकांत ने नए सत्र की शानदार शुरुआत करते हुए 1,20,000 डॉलर इनामी राशि वाले मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सिंधू, श्रीकांत के अलावा अजय जयराम ने एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए। प्रीमियर बैडमिंटन लीग के दो सप्ताह बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड के जरिये नये सत्र का आगाज किया। दो बार विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने स्विटजरलैंड की सबरीना जाकेट को महिला एकल में 21-17, 21-16 से हराया।
- Details
चेन्नई: सचिन तेंदुलकर ने अपने दो दशक से अधिक लंबे करियर में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला लेकिन इस महान भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस प्रारूप ने क्रिकेट को खेलने के तरीके विशेषकर बल्लेबाजी को पूरी तरह बदल दिया है। भारत में मार्च-अप्रैल में होने वाली विश्व ट्वेंटी20 चैम्पियनशिप से पहले एक टायर कंपनी के साथ आईसीसी की साझेदारी की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में तेंदुलकर इस विषय पर बात कर रहे थे कि कैसे यह प्रारूप खेल में क्रांतिकारी बदलाव लाया। तेंदुलकर ने कहा, ‘टी20 ने क्रिकेट को खेलने के तरीके को बदल दिया है। उदाहरण के लिए किसी ने नहीं सोचा था कि बल्लेबाज शार्ट थर्ड मैन की मौजूदगी में तेज गेंदबाज पर रिवर्स स्वीप खेलेंगे।
- Details
नई दिल्ली: भारत एशिया कप और विश्व टी20 चैम्पियनशिप से पहले नौ फरवरी से तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत पुणे में टी20 मैच के साथ होगी जिसके बाद दिल्ली में 12 फरवरी को दूसरा मैच खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मैच 14 फरवरी को विशाखापत्तनम में होगा। वर्ष 2014 में विश्व टी20 फाइनल के बाद श्रीलंका और भारत की टीमें पहली बार क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में आमने सामने होंगी। श्रीलंका ने 2014 में भारत को हराकर विश्व टी20 खिताब जीता था। नवंबर 2015 में टेस्ट स्थल का दर्जा हासिल करने वाला पुणे का महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय और दूसरे टी20 मैच की मेजबानी करेगा।
- Details
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया में जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए बुधवार को कहा कि कुछ खिलाड़ियों ने कई बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने के बावजूद अपनी अतीत की गलतियों से सबक नहीं लिया हैं। गावस्कर ने चौथे एकदिवसीय मैच में हार के बाद पांच मैचों की श्रृंखला में भारत के 0-4 से पिछड़ने के बाद कहा, ‘श्रृंखला के बाद हमें कड़े कदम उठाने होंगे। मैं आमूलचूल बदलाव के लिए नहीं कह रहा लेकिन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी अतीत की गलतियों से नहीं सीखे हैं। ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीन या चार बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैुं लेकिन अपनी गलतियों से नहीं सीखे हैं।
- देश
- प्रदेश
- आलेख
- रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद
- 'आतंकवाद के आरोपी अमेरिकी नागरिक को इतनी छूट क्यों': कांग्रेस
- सोनिया ने किताब की दिखाई झलक, राजीव से मुलाकात को किया याद
- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
- हाईकोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका खारिज की, एसईएम को दिया निर्देश
- दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ किसानों और कई संगठनों का मार्च
- 'जेल के अंदर हों या बाहर, आंदोलन रहेगा जारी': सीजेपी का एलान
- अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव पर खड़गे ने मोदी से पूछे तीन सवाल
- अरुणाचल में भारत-चीन के बीच टकराव, डीजी आईटीबीपी का खुलासा
- छात्र नेता नेहा बोरा की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
- देश की अर्थव्यवस्था को सिर्फ उत्पादन नहीं, रोजगार और मांग भी चाहिए
- हंगामें में निपटा मॉनसून सत्र पीएम मोदी के खिसकते जनाधार का संकेत
- संसद का मॉनसून सत्र विपक्ष के हंगामें की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है
- इथेनॉल: क्या भारत सही दिशा में बढ़ रहा है या कोई गलती कर रहा है?
- यूपी में अखिलेश दोहराएंगे मुलायम सिंह का 40 साल पुराना इतिहास
- जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत मोदी सरकार के लिए सिरदर्द बनी
- यूपी विधानसभा चुनाव होगा 'लोकसभा चुनाव 2029' का सेमी फाइनल
- क्या प्रधानमंत्री तेलंगाना सुरंग हादसे की ज़िम्मेदारी लेंगे, या फिर किसी..?
- अमेरिका में रह रहे अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़े यक्ष प्रश्न
- दिल्ली यानि "मिनी इंडिया" का चुनाव बना 'पीएम मोदी बनाम केजरीवाल'






